आगरा: इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट से परेशान महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा ने एसएसपी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अभी यह मंजूर नहीं हुआ है। एसएसपी इस पर जांच करा रहे हैं। वे प्रियंका के परिजन से भी बात करेंगे। उधर, इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संया तीन हजार से बढ़कर 15.4 हजार तक पहुंच गई है।

तीन माह पहले हुई थी पोस्टिंग

कानपुर निवासी प्रियंका मिश्रा वर्ष 2020 में पुलिस कांस्टेबल बनी थीं। झांसी में ट्रे¨नग के बाद उनकी तीन माह पहले ही आगरा में पो¨स्टग हुई थी। वे एमएम गेट थाने में तैनात हैं। उन्होंने ट्रे¨नग के समय ही इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया था। यहां वे अपने वीडियो अपलोड करती थीं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके 90 वीडियो हैं। इसमें कुछ फनी वीडियो वर्दी में भी बनाए गए थे। दो वीडियो में वे असलाह का प्रदर्शन करती दिख रही थीं। इनमें से रिवाल्वर हाथ में लेकर बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद उन्होंने वीडियो हटा दिया था। मगर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर एसएसपी मुनिराज जी ने उन्हें 24 अगस्त को लाइन हाजिर कर दिया।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर बढ़े फॅालोअर्स

घटना के बाद वे इंटरनेट मीडिया की सनसनी बन गईं। उनके फालोअर्स बढ़ने लगे। गुरुवार तक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके 15.4 फालोअर्स हो गए। इनमें कुछ लोग नकारात्मक कमेंट भी कर रहे हैं। इससे परेशान होकर प्रियंका मिश्रा ने एसएसपी को इस्तीफा देने की बात कही है। एसएसपी का कहना है कि महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा का इस्तीफे का प्रार्थना पत्र मिला है।

इंस्टाग्राम पर डाला इस्तीफे का वीडियो

महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें वह कह रही हैं कि आप सबका कहना है कि मैंने अभद्रता की है। यह कहा जा रहा है कि वर्दी उतरवा देनी चाहिए। ऐसा लग रहा है कि मैंने कोई अपराध कर दिया है। अगर आपको ऐसा ही लगता है तो मैं स्वेच्छा से अपनी नौकरी से त्यागपत्र देने को तैयार हूं। प्रियंका के इस वीडियो पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। उनसे नौकरी न छोड़ने को कह रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कमेंट से परेशान होने की बात कही गई है। इस पर जांच कराई जा रही है। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का प्रोसेस फॉलो किया जाएगा। अभी वे खुद महिला कांस्टेबल और उनके परिजनों से बात करेंगे। इसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।

मुनिराज जी, एसएसपी

Posted By: Inextlive