आगरा: मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इनफॉर्ममेशन सिस्टम को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। विशेष तौर पर शोहदों और मनचलों पर कंट्रोल रखने के लिए यह प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत शहर के हर एक वार्ड में छह लेडी इनफॉर्मर्स को तैनात किया जाएगा। पुलिस की ओर से इन्हें बकायदा ट्रेनिंग दी जाएगी।

इस तरह होगा सेलेक्शन

एंटी रोमियो एस्क्वॉयड प्रभारी दीक्षा सिंह द्वारा इस संबंध में प्लान तैयार किया जा रहा है। वहीं, थाना प्रभारियों से भी बात की गई हैं। इसी क्रम में बीट कांस्टेबल अधिकारियों के दिशा निर्देश में सोसायटी के जनप्रतिनिधि से संपर्क करेंगे। जहां क्षेत्र में एक्टिव महिलाओं को सेलेक्ट किया जाएगा। इन महिलाओं के बारे में पूरी जानकारी पुलिस को रहेगी। इन महिलाओं का किसी भी राजनैतिक पार्टी से कोई संबंध न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। उनके आधार कार्ड और फोटो थाने में जमा किए जाएंगे।

ली जाएगी पूरी डिटेल

इस प्लान के तहत लेडी इनफॉर्मर को सिलेक्टर करने से पहले उनका थानास्तर पर कैरेक्टर सर्टीफिकेट तैयार कराया जाएगा। इसके बाद उनके परिवार के प्रत्येक सदस्य की डिटेल ली जाएगी। ये प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन महिलाओं को ट्रेंड किया जाएगा। इसमें खरा उतरने के बाद ही इनका नाम लेडी इनफॉर्मर के लिए फाइनल लिस्ट में शामिल डाला जाएगा।

इनफॉमेशन की बनेगी बीट बुक

लेडी इनफॉर्मर द्वारा दी गई जानकारियों को लेकर रजिस्टर मेंटेन किया जाएगा। इस बुक में यह भी मेंशन किया जाएगा कि किन मामलों में पुलिस को इनके द्वारा दी गई सूचनाओं से हेल्प मिली है। इनके द्वारा दी गई, सभी सूचनाओं को गुप्त रखा जाएगा। इलाके में बने धार्मिकस्थल, पार्क व इलाके के सार्वजनिक स्थलों पर भी इनकी नजर रहेगी। यह महिलाएं सिविल में ही रहेंगी। इनको पुलिसमित्र की तरह आईकार्ड मुहैया कराया जाएगा। वहीं, तीन महीने तक बीट बुक खाली होने पर लेडी इनफॉर्मर की सदस्यता को समाप्त कर दिया जाएगा।

स्क्वॉयड ने बनाया व्हाट्सएप ग्रुप

मिशन शक्ति योजना के तहत एक व्हाट्सएप बनाया गया है। सोसायटी के सेलेक्टेड लोगों का चयन किया गया है। इस ग्रुप के जरिए इलाकों में होने वाली गतिविधि की जानकारी पुलिस को मिलती है। विशेष तौर पर महिलाओं से संबंधित मामलों को गंभीरता से लिया जाता है, जबकि अन्य इनफॉर्मेशन को संबंधित थाने के लिए ट्रांसफर कर दिया जाता है।

एक्टिव लेडी इनफॉर्मर की डयूटी

-सोसायटी में शोहदों और मनचलों की रखनी होगी जानकारी

-असमाजिकतत्वों पर रहेगी लेडी इनफॉर्मर की पैनी नजर

-वारदात की जानकारी होने पर पुलिस को देंगे सूचना

-घटना के बाद, उसकी सच्चाई सामने लाने में करेंगी मदद

-वार्ड में होने वाले डोमेस्टिक वायलेंस पर भी नजर

-धार्मिकस्थल और पार्क पर भी रहेगी नजर

वर्जन

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नए-नए एक्सपेरिमेंट किए जा रहे हैं। सोसायटी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इलाके में व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किए गए हैं। जिसमें महिला सुरक्षा को लेकर सूचनाएं शेयर की जाती हैं। जरूरत पड़ने पर संबंधित थाना प्रभारी को इनफॉमेशन ट्रांसफर की जाती है। इलाके में एक्टिव महिलाओं को जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। जो असमाजिक तत्व, मनचलों की हरकतों की जानकारी अपडेट कर सकेंगी।

- दीक्षा सिंह, एंटी रोमियो स्क्वॉयड प्रभारी

क्षेत्र में छेड़छाड़ रोकने के इंतजाम

महिला थाना

01

एंटी रोमियो स्क्वॉयड

12

डायल 112 फोर व्हीलर

74

डायल टू व्हीलर

97

जनवरी में छेड़छाड़ के मामले

05

डोमेस्टिक वायलेंस के मामले

40

Posted By: Inextlive