आगरा। महाशिवरात्रि पर शुक्रवार सुबह से ही बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंजते रहे। मंदिरों में जलाभिषेक को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मनकामेश्वर मंदिर के महंत हरिहर पुरी ने बताया कि सुबह पांच बजे से ही भक्तों की काफी भीड़ लगना शुरू हो गई। रुद्राभिषेक और जलाभिषेक के साथ ही कांवडि़ये भी मंदिरों में पहुंचे। रात में मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और जागरण हुए।

मंदिरों में लगी रही भीड़

शहर के प्रमुख शिवालय कैलाश महादेव, बल्केश्वर महादेव, राजेश्वर महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव, मनकामेश्वर महोदव और रावली महादेव मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना की गई। सुबह से मंदिरों पर भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए भक्त लाइनों में खड़े रहे। मंदिरों में भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे किसी को कोई परेशानी न हो। बेलपत्र, फल, बेर, सिंघाड़े आदि का प्रसाद चढ़ाया गया। शिव दर्शन के लिए आई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मन्दिर के बाहर और परिसर में बैरीकेटिंग लगाई गई थी।

Posted By: Inextlive