आगरा: एलपीजी घरेलू सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में बुधवार से 25 रुपये का इजाफा हो गया। इससे महिलाओं में आक्रोश है। रसोई गैस की कीमत में लगातार हो रहे इजाफे से वे घर का बजट बिगड़ने की बात कह रही हैं। वहीं व्यावसायिक सिलेंडर के दामों में 70.50 रुपये का इजाफा हुआ है, इससे व्यापारियों में नाराजगी है। अब घरेलू सिलेंडर 897.50 रुपये का हो गया है। वहीं 19 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलेंडर के दाम 1738 रुपये हो गए हैं।

हर महीने की पहली तारीख को होते हैं रेट निर्धारित

हर महीने की पहली तरीख को एलपीजी के दाम पुन: निर्धारित होते हैं। गत महीने पहली तारीख को व्यावसायिक सि¨लडर के दाम तो 72.50 रुपये बढ़े थे, लेकिन घरेलू के दाम स्थिर रहे थे। 16 अगस्त को घरेलू सि¨लडर की कीमत 25 रुपये बढ़ा दी गई थी, तो व्यावसायिक सि¨लडर के दाम चार रुपये घटाए गए थे। सितंबर में पुन: इजाफे से दोनों वर्गो में रोष है। इससे पहले घरेलू एलपीजी के दामों में मई और जून में राहत रही थी, लेकिन जुलाई में 25.50 रुपये इजाफा हुआ था। वहीं व्यावसायिक सि¨लडर के दामों में भी जुलाई से लगातार इजाफा हो रहा है। ऑल इंडिया इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के आगरा संभाग अध्यक्ष विपुल पुरोहित एवं आगरा एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिकरवार ने बताया कि बढ़े हुए दाम बुधवार से प्रभावी हो गए हैं।

Posted By: Inextlive