पीपीपी मॉडल पर बनाए जाएंगे आकर्षित प्वाइंट

शहर में आने वाले टूरिस्ट को आकर्षित करने को स्थान होंगे चिह्नित

चौराहों पर भी लगाए जाएंगे फब्बारे

आगरा। शहर में टूरिस्ट को आकर्षित करने के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। शहर में विभिन्न स्थानों पर पीपीपी मॉडल पर इनका निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन प्रस्ताव तैयार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर स्मार्ट सिटी के तहत फतेहाबाद रोड पर गेटवे ऑफ आगरा बनाया जाएगा। इससे इनर रिंग रोड और लखनऊ एक्सप्रेस-वे से आगरा में प्रवेश करने वाले सैलानियों का स्वागत द्वार होगा।

शहर में पिकनिक स्पॉट वाले स्थानों को किया जाएगा चयनित

शहर में पिकनिक स्पॉट वाले स्थानों को चयनित किया जाएगा। इनको और सुन्दर आकर्षित रूप में विकसित किया जाएगा। अभी तक ताज और फतेहाबाद रोड की ओर ही ऐसे स्थान हैं। इनमें ताजगंज, दयालबाग, सदर बाजार, जयपुर हाउस, कमलानगर, आगरा कैंट एरिया आदि ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। इन स्थानों पर सैलानियों को खाने-पीने की वस्तुएं तो मिलेगी ही साथ ही सैलानी अपना फोटो सेशन भी करा सकेंगे।

सजाये जाएंगे चौराहे, लगाए जाएंगे फाउंटेन

शहर में चौराहों को सजाया जाएगा। इन चौराहों पर कलरफुल फाउंटेन लगाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग इसकी डिजायन तैयार करेगा। नगर निगम चौराहों पर फाउंटेन लगवाएगा। ये कलरफुल फाउंटेन शाम ढलते ही जगमगाती लाइट में अपनी छटा बिखेरते नजर आएंगे। सूत्रों की मानें तो आठ चौराहों पर प्राथमिक तौर पर कलरफुल फाउंटेन लगाए जाएंगे। उसमें ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाएगा। इससे शाम के समय ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित नहीं हो। इनमें प्रतापपुरा चौराहा, सेंट जोंन्स चौराहा, नालबंद चौराहा, सूरसदन, साई की तकिया का चौराहा, फतेहाबाद चौराहा आदि चौराहों को चयनित किया गया है।

आगरा है टूरिस्ट स्पॉट

आगरा टूरिस्ट स्पॉट है। इसलिए देशी-विदेशी सैलानियों को आकर्षित करने के लिए फाउंटेन की महत्ता बढ़ जाती है। वहीं निर्वमान डीएम गौरव दयाल ने भी स्वदेश दर्शन योजना व चौराहों के सौन्दर्यीकरण के लिए मीटिंग कर निर्देश दिए थे। चौराहों का सौन्दर्यीकरण करने के लिए निजी संस्थाओं को सौंपे थे। लेकिन चौराहों का सौन्दर्यीकरण नहीं हो सका।

-

Posted By: Inextlive