24 फरवरी को ताज नगरी में प्रस्तावित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत को लेकर सड़क चौराहों दीवारों का सजाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ट्रंप की तस्वीरों को दीवारों पर उकेरा जा रहा है। वॉल पेटिंग का काम इंडिया राइजिंग नामक एक निजी एनजीओ द्वारा किया जा रहा है। इसमें ईदगाह से माल रोड की ओर दीवारों पर उकेरा गया है। इसमें इंडिया के नेशनल फ्लैग के साथ नमस्ते ट्रंप वेलकम आगरा मोदी ट्रंप को आपस में हाथ मिलाते हुए वॉल पेटिंग बनाई है।

आगरा (ब्यूरो)इंडिया राइजिंग पिछले 6 वर्षो से शहर में वॉल पेन्टिंग और स्वच्छता का अलख जगा रही है। संस्था के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने बताया कि वे ये काम नि:शुल्क करते हैं। हर संडे को कोई एक स्पॉट का चयन कर वहां सफाई अभियान चलाते हैं1 इसके बाद वॉल पेन्टिंग करते हैं। इसमें तकरीबन 100 सदस्य जुडे़ हुए हैं। जो पेशे से डॉक्टर, वकील, स्टूडेंट, और व्यापारी है। उन्होंने बताया कि अभी अमेरिका के राष्ट्रपति के वेलकम के लिए ताज नगरी समेत पूरा देश जुटा हुआ है। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा हमसे वॉल पेन्टिंग बनाने को कहा था। इसके लिए हमने भी अपनी सहभागिता निभाई हैं।

तीन दिन चलेगा अभियान

संदीप अग्रवाल ने बताया कि वे तीन दिन अभियान चलाएंगे। इसमें शुक्र, शनि और संडे को भी वॉल पेन्टिंग बनाई जाएगी। शुक्रवार को प्रतापपुरा चौराहे पर काम किया जाएगा। वैसे हर संडे को स्वच्छता अभियान चलाया जाता है।

ट्रंप रुट को लेकर चौराहों को गमलों से सजाया गया है। इसमें प्रतापपुरा चौराहा, साई की तकिया का चौराहा, फूल सैय्यद चौराहा, कमिश्नरी चौराहा, कैंट चौराहा, ईदगाह चौराहा आदि को सजाया गया है। इसके अलावा मॉल रोड के डिवाइडर टाइल्स को बदला चला रहा है। फतेहाबाद रोड की ओर टाइल्स बिछाए जा रहे हैं।

चौराहों को गमलों से सजाया गया

स्मार्ट सिटी के तहत भी बनाई जा रही वॉल पेन्टिंग

फूल सैय्यद चौराहे से होटल अमर तक स्मार्ट सिटी के तहत वॉल पेन्टिंग कराई जा रही है। ये काम फतेहाबाद रोड के सौन्दर्यीकरण के तहत कराया जा रहा है। बता दें कि 52.30 करोड़ से फतेहाबाद रोड का सौन्दर्यीकरण कराया जाना है। इस पर काम चल रहा है।

Posted By: Inextlive