त्योहार से पहले विशेष सफाई अभियान

29 अफसर कर रहे जोन स्तर पर मॉनीटरिंग

आगरा। ईद और रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए शहर में इस समय दिन-रात सफाई हो रही है। नगर निगम को लेकर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए सभी जोन में सफाई की मॉनीटरिंग के लिए जेडएसओ और सेनेटरी इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। सफाई की रिपोर्ट भी भेजनी होगी। नगर आयुक्त के स्पष्ट निर्देश है कि शहर में कहीं भी गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए।

जोन स्तर पर मॉनीटरिंग

शहर से निकलने वाले वायो वेस्ट को एत्मादपुर स्थित मैसर्स जेआरआर प्लांट में पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा गीले-सूखे वेस्ट को कुबेरपुर लैंडफिल साइट और अन्य प्लांट पर पहुंचाया जा रहा है। मॉनीटरिंग के लिए 29 अफसरों के अलावा जोन स्तर पर मॉनीटरिंग की जा रही है। इसमें हरीपर्वत में 34 सुपरवाइजर, ताजगंज में 31, लोहामंडी में 28 और छत्ता में 44 सुपरवाइजर लगाए गए हैं।

फैक्ट फाइल

- 1325 सफाई कर्मचारी नियमित

- 567 सफाई कर्मचारी संविदा कर्मी

- 1793 आउटसोर्स के कर्मचारी

जोनस्तर पर दिन में सफाई कर्मचारी

- हरीपर्वत जोन में- 747

- ताजगंज जोन में- 703

- लोहामंडी जोन में- 900

- छत्ता जोन में 1335

जोनस्तर पर रात में सफाई कर्मचारी

ताजगंज-78

लोहामंडी- 30

हरीपर्वत- 50

छत्ता- 47

शहर में विशेष सफाई अभियान चल रहा है। इसकी मॉनीटरिेंग भी की जा रही है। वायो वेस्ट को एत्मादपुर प्लांट में भेजा जाता है, जबकि सॉलिड वेस्ट को कुबेरपुर लैंडफिल साइट पर भेजा जा रहा है।

राजीव राठी पर्यावरण अभियंता नगर निगम आगरा

Posted By: Inextlive