नगर निगम ने तीसरी बार बदली अपनी योजना

काफी संख्या में स्टोर में बेकार पड़े हैं डस्टबिन

आगरा। अब नगर निगम में डस्टबिन मुफ्त में बांटे जा रहे हैं। पहले केवल हाउस टैक्स जमा करने वालों को ही डस्टबिन दिए जा रहे थे। टैक्स जमा करने वाले केवल 42 हजार हाउस होल्ड हैं। जबकि डस्टबिन की खरीद 3.20 लाख हाउस होल्ड को ध्यान में रखते हुए की गई। अभी तक डस्टबिन का वितरण नहीं हो सका था। मौजूदा समय में 10.50 लाख डस्टबिन स्टोर में पड़े बेकार हो रहे थे। अब उन्हें केवल आधार कार्ड देखकर वितरण किया जा रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि बिना किसी योजना के इतनी बड़ी मात्रा में डस्टबिन क्यों खरीदे गए। पार्षदों ने भी डस्टबिन की जांच का मुद्दा उठा दिया है। बता दें कि नगर निगम ने कोरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी सीएसआर फंड से पहले चरण में कुल 90 हजार डस्टबिन खरीदे थे। इनका वितरण नहीं हो सका। गत वर्ष नगर निगम ने 14 वें वित्त से साढ़े 12 करोड़ रुपये से तीन लाख से डस्टबिन की खरीद की। इसमें तीन प्रकार के डस्टबिन थे, जिसमें नीला, हरा और लाल डस्टबिन शामिल था।

42 हजार देते हैं टैक्स, खरीदे 3 लाख से ज्यादा के लिए

शहर में औसतन 42 हजार हाउस होल्ड ही टैक्स पे करते हैं, जबकि डस्टबिन की खरीद 3 लाख को ध्यान में रखकर की गई। शुरुआत में नगर निगम के अफसरों ने 480 रुपये तीन डस्टबिन मुहैया कराने के आदेश कर दिए। बाद में नगर निगम ने अपने ये आदेश वापस लेते हुए निर्णय किया कि हाउस टैक्स की रसीद दिखाकर डस्टबिन फ्री दिया जाएगा। लेकिन एक बार फिन नगर निगम के अफसरों को अपना निर्णय बदलना पड़ा है। अब नगर निगम में टेबिल कुर्सी के साथ डस्टबिन लेकर एक व्यक्ति की ड्यूटी लगा दी गई है। अब केवल अपने आधार कार्ड की एक कॉपी जमा कर रजिस्टर में डिटेल नोट कराकर डस्टबिन लिया जा सकता है।

लोगों से अपील है कि अलग-अलग डस्टबिन में कूड़ा को कलेक्ट करें। इसमें नगर निगम से डस्टबिन लिए जा सकते हैं।

केके पांडेय, प्रोजेक्ट मैनेजर स्वच्छ भारत मिशन

Posted By: Inextlive