आगरा: प्रदेश सरकार द्वारा नाइट कर्यू में रियायत दिए जाने के बाद ताजमहल सहित साी स्मारक सोमवार सुबह छह बजे ही ाुल गए। सुबह छह बजे की स्लाट में बुकिंग कराने वाले पर्यटकाें को एक घंटे तक इंतजार नहीं करना पड़ा।

कोरोना काल से पूर्व ताजमहल की टिकट ¨वडो सूर्योदय से 45 मिनट पहले और ताजमहल 30 मिनट पहले खुलता था। अन्य स्मारक सूर्योदय के समय खुलते थे। कोरोना काल में ताजमहल दो माह (16 अप्रैल से 15 जून) तक सैलानियों के लिए बंद रहा। 16 जून से जब स्मारक खुला तो सैलानियों के प्रवेश करने का समय बदल गया था। प्रदेश में रात नौ से सुबह सात बजे तक नाइट कर्यू लागू था। जिसके चलते सभी स्मारक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा सुबह सात बजे खोले जा रहे थे। इससे पर्यटक भी परेशान हो रहे थे। वे सुबह छह बजे की स्लाट में बुकिंग करा लेते थे मगर, ताजमहल में प्रवेश के लिए एक घंटा इंतजार करना पड़ता था।

रविवार को प्रदेश सरकार ने नाइट कर्यू में रियायत देते हुए इसे रात 10 से सुबह छह बजे तक कर दिया था। इसके बाद सोमवार सुबह ताजमहल समेत सभी स्मारक सुबह छह बजे खुले। अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ। वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि प्रदेश सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए ताजमहल समेत अन्य सभी स्मारक सुबह छह बजे खोले गए हैं।

सप्ताह में चार दिन खुल रहा ताजमहल

प्रदेश में साप्ताहिक बंदी के चलते ताजमहल सप्ताह में चार दिन ही खुल रहा है। सोमवार से गुरुवार तक स्मारक खुलता है। शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है। शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी लागू है। इससे आगरा में वीकेंड टूरिज्म पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। इससे होटल, रेस्टोरेंट आदि को काम नहीं मिल पा रहा है।

Posted By: Inextlive