AGRA 7 Feb. : चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग कराने में कोई कोर कसर नहीं छोडऩे चाहता है. चुनाव आयोग के डायरेक्शंस के मुताबिक आगराइट्स 2 किमी के अंदर ही वोटिंग डाल सकेंगे. आयोग की तरफ से लोकल एडमिनिस्ट्रेशन को डायरेक्शंस भी प्राप्त हो चुके हैं.


एडमिनिस्ट्रेशन लगा है तैयारी में उप जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह के अनुसार पिछले चुनाव के कम्पेरीजन में इस बार करीब दो लाख नए वोटर्स बढ़ गए हैं। इस वजह से चुनाव ऑफिस को कुछ ज्यादा अरेंजमेंट्स करने पड़ रहे हैं। ïचुनाव आयोग को दो किमी के अंदर वोट डलवाने की व्यवस्था कराने के डायरेक्शंस हैं। इधर नए वोटर्स भी बन गए हैं। नए वोटर्स को वोटिंग राइट दिलवाने के लिए जिले में मतदेय स्थलों की संख्या में बढ़ोत्तरी की गई है। हर विधान सभा एरिया में बढ़त


आगरा डिस्ट्रिक्ट में नौ विधान सभा क्षेत्र हैं। हर एरिया में मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ाई गई है। सबसे ज्यादा संख्या एत्मादपुर विधानसभा में है। यहां जहां पिछले चुनाव के टाइम 361 मतदेय स्थल थे वहीं अब इनकी संख्या 403 कर दी गई है। अकेले इसी विधानसभा क्षेत्र में 42 नए मतदेय स्थल बना दिए गए हैं। फतेहाबाद विधान सभा क्षेत्र में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सबसे कम बढ़त वाला क्षेत्र विधानसभा एरिया आगरा दक्षिण है। पिछली बार थे 3095         मतदेय स्थल

बात अगर पिछले चुनाव में यूज कुल मतदेय स्थलों की जाए करें तो यह 3095 थे। नए वोटर्स की संख्या को देखते हुए अब 2 किमी एरिया में ही वोटिंग कराने के लिए एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से कुल 3306 मतदेय स्थलों की व्यवस्था की गई है। चुनाव आयोग के डायरेक्शंस के हिसाब से वोटिंग कराने के लिए इस बार 211 मतदेय स्थलों की एक्स्ट्रा व्यवस्था की गई है। ये है विधानसभा वार स्थिति विधान सभा      पूर्व में     अब     बढ़तएत्मादपुर           361       403       42आगरा कैंट         371       399       28आगरा दक्षिण       375       384        9आगरा उत्तर         335       370       35आगरा ग्रामीण       338      360        22फतेहपुर सीकरी      320     361         41खेरागढ़             302      320         18फतेहाबाद           341       341         0बाह                 352       368        16विधान सभा 9      3095       3306     211

Posted By: Inextlive