पीएम नरेंद्र मोदी आज आगरा में चुनावी शंखनाद करेंगे।

- पूर्व में दो जनसभाओं के बाद बनाई पूर्ण बहुमत की सरकार

agra@inext.co.in
AGRA : कोठी मीना बाजार, दो रैली और दो सरकार। कई नेताओं का इस्तकबाल कर चुका कोठी मीना बाजार मैदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खास रहा है। 21 नवंबर 2013 को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार रहते हुए नरेंद्र मोदी ने यहां से जनसभा को संबोधित किया, तो पूर्ण बहुमत की केंद्र में सरकार बनाई। वहीं, विधानसभा चुनाव के दौरान 20 नवंबर 2016 को परिवर्तन रैली में जनसमूह से रूबरू हुए तो उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत हासिल किया। आज फिर पीएम मोदी अपने इस लकी मैदान से गरजेंगे। 2019 लोकसभा चुनाव में भी पहले की तरह सफलता पाने के लिए विरोधी निशाने पर रहेंगे, तो सौगातों से जनता को साधेंगे।

ब्रज क्षेत्र में लोकसभा सीटों की स्थिति पर एक नजर
यूपी में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। इनमें से 63 सामान्य वर्ग और 17 अनुसूचित जाति की आरक्षित हैं। 16 वीं लोकसभा के लिए हुए 2014 के चुनाव में भाजपा ने 71 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने दो सीटों पर समाजवादी पार्टी ने 5 सीटों जबकि 2 सीटें अपना दल ने जीती थीं।

10 सीटें जीती थीं
2014 के लोकसभा चुनाव में 10 सीटें भाजपा के खाते में आई थीं। तीन सीटें सपा के खाते में गई थीं। इसमें फतेहपुरसीकरी, आगरा, मथुरा, हाथरस, एटा, अलीगढ़ की सीटों पर भाजपा ने विजश्री हासिल की थी।

इन क्षेत्रों से आएगी भीड़
कोठी मीना बाजार में होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में विधानसभा क्षेत्रों से भीड़ आएगी। इसके लिए दो लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें आगरा के नौ विधानसभा क्षेत्र, मथुरा, मैनपुरी, फीरोजाबाद, एटा आदि क्षेत्रों से भीड़ लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सवर्णों को 10% आरक्षण पर सरकार की मंजूरी, लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा कदम

सवर्णों में किसे मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण, यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब

Posted By: Inextlive