- दिल्ली, जम्मू कश्मीर तक फैला रखा था साइबर क्रिमिनल्स ने अपना जाल

आगरा। यूपी समेत अन्य प्रदेशों में साइबर फ्रॉड को अंजाम देने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गैंग दिल्ली, झारखंड, जम्मू कश्मीर में भी साइबर अपराध को अंजाम देता था। हेलो गैंग के नाम से कुख्यात इस गैंग पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। चंबल के बीहड़ खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र के गांव मझटीला से सरगना समेत आठ साइबर शातिरों को अरेस्ट किया। गैंग के चार सदस्य चकमा देकर भाग निकले।

इस तरह करते थे फ्रॉड

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया गिरफ्तार किए गए हेलो गैंग के तीन सरगना सुनील, दयानंद और प्रेम प्रकाश हैं। तीनों मझटीला खेरा राठौर के रहने वाले हैं। गिरोह इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म समेत अन्य माध्यमों में विज्ञापन देता था। इसके बाद प्रोसे¨सग फीस के नाम पर लोगों से अपने ई-वालेट में रुपये ट्रांसफर करा लेते थे।

यहां तक फैला रखा था जाल

- उत्तर प्रदेश

- दिल्ली

- मध्य प्रदेश

- राजस्थान

- हरियाणा

- छत्तीसगढ़

- झारखंड

- महाराष्ट्र

- हिमाचल प्रदेश

- उत्तराखंड

- जम्मू-कश्मीर

इन सुविधाओं का झांसा

- मसाज पार्लर सर्विसेज

- स्पा सर्विसेज

- फ्रेंडशिप क्लब

- वर्क फ्रॉम होम का पार्ट टाइम जॉब

- पर्सनल लोन

- सरकारी योजना

- रिवार्ड प्वॉइंट को कैश कराने का लालच

गैंग से बरामद सामान

एक लैपटाप

23 मोबाइल फोन

14 फर्जी सिम कार्ड

गिरफ्तार साइबर शातिर

सचिन

सतीश

सनी

दयानंद

सुनील

श्रीकिशन

देव किशन

फरार शातिर

चंद्रपाल

दिनेश

अमिताभ

उमेश

नोट::सभी आरोपी मझटीला गांव खेरा राठौर के रहने वाले हैं।

चंबल के बीहड़ में साइबर गैंग सरगना चला रहे थे तीन गिरोह

1. प्रेम सिंह उर्फ पीपी लोगों से मैनेजर, सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड, लाइनमैन आदि की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करता था।

2. दयानंद लोगों से वर्क फ्रॉम होम, पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी करता था।

3. सुनील लोगों से स्पा सर्विसेज के नाम पर ठगी करता था। ये तीनों गैंग के सरगना हैं। बाकी पांचों गिरोह के सदस्य हैं।

वर्जन

चंबल के बीहड़ से चल रहे हेलो गैंग का जाल दिल्ली से जम्मू-कश्मीर तक फैला है। पुलिस को गैंग के 11 सदस्यों की जानकारी मिली थी। पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई के दौरान आठ सदस्य ही हाथ लगे। चार सदस्य पुलिस को चकमा देकर भाग निकले।

बबलू कुमार, एसएसपी

Posted By: Inextlive