-शहर के प्रमुख थानों में रजिस्टर किया जा रहा मेंटेन

-शिकायत मिलने पर तत्काल पुलिस ले रही एक्शन

आगरा। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई के लिए जिले के हर थाने में महिला हेल्पडेस्क का शुभारंभ किया गया है। डेस्क पर महिलाओं की शिकायतों पर गंभीरता से एक्शन लेने के बाद रजिस्टर मेंटेन भी किया जा रहा है। थानों में महिला संबंधित मामलों की गंभीरता से सुनवाई होने पर रोजाना आने वाली शिकायतों में इजाफा भी हुआ है। रविवार को दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की टीम ने शहर के चार थानों का रियलिटी चेक किया और हेल्प डेस्क पर शिकायतें और उन पर एक्शन को देखा।

दोपहर 12.45 बजे

थाना सिकंदरा

महिला संबंधित मामलों में गंभीर हेल्पडेस्क

हरीपर्वत सíकल के थाना सिकंदरा में हेल्पडेस्क पर शिकायत दर्ज करने के लिए नियुक्त महिला कांस्टबेल सत्यभामा द्वारा हेल्पडेस्क पर महिलाओं से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा था। इस दौरान घरेलू हिंसा से पीडि़त एक महिला अपनी शिकायत लेकर हेल्पडेस्क पर पहुंची। मामला संज्ञान में आने के बाद महिला कांस्टेबल ने फील्ड में मुस्तैद चीता पुलिस को कॉल किया और समस्या के निस्तारण को कहा। इसके साथ ही हेल्पडेस्क पर रजिस्टर में शिकायत को बतौर रिकॉर्ड के रूप में मेंटेन किया जा रहा था। थाना प्रभारी अरविन्द कुमार द्वारा हेल्पडेस्क पर आने वाली शिकायतों की अपडेट दी जाती है।

दोपहर 01.20 बजे

थाना हरीपर्वत

यहां एसएचओ खुद सुनते हैं गंभीर मामले

थाना हरीपर्वत में हेल्पडेस्क का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया था। महिला हेल्पडेस्क पर नियुक्त महिला कांस्टेबल्स द्वारा छोटे-मोटे मामलों का चीता पुलिस द्वारा निस्तारण करा दिया जाता है, जिसकी अपडेट एसएचओ हरीपर्वत अजय कौशल को दी जाती है। वहीं थाने में आने वाले गंभीर मामलों की सुनवाई हेल्पडेस्क पर थाना प्रभारी खुद करते हैं। रविवार को रियलिटी चेक के दौरान एसएचओ खुद महिला हेल्पडेस्क पर एक्टिव मोड पर नजर आए। वहीं महिला कांस्टेबल कंप्लेंट रजिस्टर मेंटेन करती नजर आई। रोजाना चार से पांच शिकायतें आती हैं, जिनका शत-प्रतिशत निस्तारण है।

दोपहर 02.10 बजे

थाना एमएम गेट

एसएचओ लेते मिले हेल्पडेस्क की अपडेट

थाना एमएम गेट पर थाना प्रभारी अवधेश अवस्थी हेल्पडेस्क पर आने वाले मामलों की अपडेट लेते नजर आए। वहीं हेल्पडेस्क पर नियुक्त महिला कांस्टेबल पिंकी अपनी सहयोगी के साथ शिकायत रजिस्टर मेंटेन करती नजर आईं। उन्होंने बताया कि यहां महिला उत्पीड़न के मामलों की संख्या बहुत कम है। रोजाना एक या दो मामले आते हैं। छोटे-मोटे मामलों में दोनों पक्षों की सहमति पर राजीनामा कराया जाता है। रविवार को रियलिटी चेक के दौरान मिली शिकायत पर मौके पर पहुंची चीता पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। इसके बाद शिकायत वापस लेने पर राजीनामा करा दिया गया।

दोपहर 02.34 बजे

थाना न्यू आगरा

एक्टिव मोड पर मिली महिला कांस्टेबल

न्यू आगरा थाना प्रभारी उमेश त्रिपाठी महिला संबंधित गंभीर मामलों की खुद सुनवाई करते हैं। हेल्पडेस्क पर मौजूद महिला कांस्टेबल द्वारा इस दौरान आने वाली महिला उत्पीड़न की शिकायत तत्काल एक्शन लिया गया। फील्ड में मौजूद चीता पुलिस थाने से मिले दिशा निर्देश के बाद बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां उन्होंने महिला उत्पीड़न की शिकायत पर आरोपी को थाने बुलाया। कुछ देर बाद पीडि़त पक्ष भी आ गए। थोड़ी देर बाद दोनों पक्ष समझौते को राजी हो गए। इस पर महिला पुलिस साधना राजपूत ने समझौते पर हस्ताक्षर के बाद फिर से झगड़ा नहीं करने की हिदायत दी।

नारी मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थानों में महिला उत्पीड़न की रोकथाम के लिए हेल्पडेस्क खोली गई है, जिसको नारी मिशन शक्ति का नाम दिया गया है। महिला उत्पीड़न के मामलों में तत्काल कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही पर जिम्मेदारी भी तय की गई है।

बबलू कुमार, एसएसपी

जिले में महिला उत्पीड़न की कुल शिकायतें

जिले में थाने

42

महिला हेल्पडेस्क

42

एक दिन में : 126 औसत

तीन दिन में : 378 औसत

Posted By: Inextlive