आगरा। ताजनगरी में शनिवार को मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप निकली। शहर के कुछ एरियाज में बूंदाबांदी हुई। लेकिन, गर्मी से राहत रही। दिन के साथ रात में भी मौसम में ठंडक रही।

शनिवार को इतना रहा तापमान

शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे में 76.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। शनिवार को मौसम साफ रहा। धूप भी निकली। अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था।

आने वाले दिनों में भारी बारिश

आगरा में शनिवार को धूप भले ही निकली हो मौसम विभाग ने फिर से भारी बारिश को लेकर अलर्ट किया हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार रात या रविवार सुबह से एक बार फिर से पहले रिमझिम और फिर बाद में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। आगरा में बारिश के आसार आगामी चार अगस्त तक फिलहाल जताए गए हैं।

गर्मी से मिली राहत, कूलर भी हुए बंद

आगरा में पहले बुधवार और फिर शुक्रवार को हुई रिकॉर्ड बारिश ने गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी है। पिछले कुछ दिन पहले जहां लोगों को जहां कूलर और एसी में भी राहत नहीं मिल रही थी, उन्हें अब पंखे की हवा ज्यादा अच्छी लग रही है। लोगों ने कूलर बंद कर दिए हैं क्योंकि मौसम ठंडा हो गया है।

Posted By: Inextlive