कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रही अग्निवीरों की भर्ती बारिश के चलते स्थगित कर दी गई. अब इसको री -शेड्यूल कर अभ्यर्थियों को आगे की डेट दी गई है. शनिवार को आगरा और मेरठ के अग्निवीरों को सेना भर्ती के लिए कॉल किया गया था. पहले आगरा के अग्निवीरों के डॉक्यूमेंट की जांच की गई. आगरा के बाद मेरठ के अभ्यथर््िायों की डॉक्यूमेंट की जांच की गई. इसके बाद फुटफॉल के रेडी किया गया.

आगरा। आगरा और मेरठ से 17 हजार 617 अग्निवीरों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें आगरा से 8900 ने रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं मेरठ से 8717 अग्निवीरों ने रजिस्ट्रेशन कराया। डॉक्यूमेंट व फिजिकली जांच पड़ताल के बाद आगरा से 6550 को और मेरठ से 4835 को फुटफॉल के लिए क्वॉलीफाई पाया गया।

आगरा के अग्निवीरोंं लगाई देश सेवा के जज्बे की दौड़
आगरा के अग्निवीरों ने देश सेवा के जज्बे की दौड़ लगाई। इस दौरान आगरा से 6550 अग्निवीरों ने दौड़ लगाई। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण मेरठ के 4835 अग्निवीरों की दौड़ को रोक दिया गया। इस सभी को वहीं ग्राउंड में आगे की डेट दी गई है। इस बारे में पीआरओ डिफेंस शांतनू प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश के कारण मेरठ के अग्निवीरों का फुटफॉल स्थगित कर दिया गया है। उनको आगे की डेट दी गई है।

आज दौड़ेंगे फिरोजाबाद और शिकोहाबाद के अग्निवीर
आज रविवार को फिरोजाबाद और शिकोहाबाद के अग्निवीर दौडं़ेगे। इसके लिए मुख्य गेट पर ही प्राथमिक जांच की जा रही है। अग्निवीर रिक्रूमेंट के डॉक्यूमेंट की जांच के बाद फिजिकल जांच की जाती है। इसके बाद फुटफॉल के लिए अंतिम चयन कर दौड़ के लिए फाइनल किया जाएगा।

Posted By: Inextlive