आगरा। जनकपुरी में उत्साह का माहौल है। रघुनंदन और उनके भाइयों को देखने के लिए भीड़ उमड़ी। सीता के साथ रस्मों के साथ विवाह हुआ। इसे देखने के लिए पूरे शहरवासी लालयित दिखे। वहीं, बल्केश्वर पार्क में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

सुबह जनकपुरी पहुंची बारात

सोमवार रात निकली राम की बारात शहर भ्रमण करते हुए मंगलवार सुबह-सुबह जनकपुरी पहुंची। यहां पर राम सहित बारात का भव्य स्वागत किया गया। राजा जनक सहित सिटी के कई गणमान्यों ने राम की आरती की। वहीं, बारात को रुकवाकर भव्य स्वागत किया गया। सभी राम की बारात को देखने को बेताब दिखे।

तुलसी संग सालिग्राम के फेरे

जनकपुरी में मंगलवार को तुलसी और सालिग्राम के फेरे हुए। विवाह की रस्में निभाई गई। राजा जनक नंदकिशोर सुगंधी व रानी सुनयना विनीता गुप्ता ने कन्यादान किया। मंगल गीत गाए गए। आगरा की रामबरात में भगवान श्रीराम और जानकी के विवाह के मौके पर प्रतीक रूप में तुलसी और सालिग्राम की शादी होती है। तुलसी महारानी की तरफ से जनक परिवार और सालिग्राम की तरफ से रामलीला महोत्सव कमेटी के पदाधिकारी अग्रवन में हुए विवाह में शामिल हुए। तुलसी महारानी और सालिग्राम के फेरे, सात वचन समेत विवाह की (लोकाचार को छोड़कर) सारी रस्में निभाई गई। सर्वप्रथम रानी सुनयना विनीता गुप्ता, फिर राजा जनक नंदकिशोर सुगंधी ने कन्यादान किया। उनके बेटों व बहुओं के अलावा महिला मंडल ने बाद में कन्यादान किया। कन्या पक्ष द्वारा वर पक्ष को दहेज दिया गया। कन्या पक्ष की तरफ से पं। किशनचंद वाजपेयी और वर पक्ष की तरफ से पं। वेदप्रकाश प्रचेता ने विवाह की सारी रस्में कराई। इस अवसर पर गोविंद, अमित, हिमांशु, आशीष, नमिता, सोहिनी, कंचन, नेहा और महिला मंडल की उर्मिला अग्रवाल, ममता सिंघल, प्रतिभा जिंदल, बबली जैन, नूतन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive