आगरा : मलपुरा क्षेत्र में किशोरी से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया था। पीडि़ता के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना आठ जून को हुई थी। मलपुरा क्षेत्र में एक किशोरी के परिजन अपना मकान शिफ्ट कर रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाला साजिद किशोरी को एक प्लॉट में ले गया। वहां ले जाकर उसने दुष्कर्म। परिजन से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गया। बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी ने परिजन को घटना की जानकारी दी। पीडि़ता को लेकर परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने पीडि़ता को लेडी लॉयल भेजकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। पीडि़ता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसकी रिश्तेदारियों में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। एसओ मलपुरा ने बताया कि शनिवार को साजिद को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने घटना कुबूल कर ली।

Posted By: Inextlive