किसानों के हक को रालोद ने बुलंद की आवाज
आगरा: किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने शनिवार को जिले की चार तहसीलों पर प्रदर्शन किया। रालोद ने भाजपा सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते किसान परेशान हैं। उनकी आर्थिक स्थिति और कमजोर होती जा रही है। इस दौरान महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे भी उठाए गए। रालोद ने इस कार्यक्रम को किसान क्रांति दिवस के रूप में मनाया।
प्रदर्शन कर जताया विरोधसदर, खेरागढ़, किरावली और एत्मादपुर तहसील पर प्रदर्शन किया। सदर तहसील पर प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों से कोरे वादे किए। उनकी मुश्किलों को कम करने की बजाय, उनका उत्पीड़न किया है। मंडल अध्यक्ष नरेंद्र धनगर के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान पर हैं। इससे जनता काफी परेशान हैं। प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की घोषणाएं झूठ का पु¨लदा हैं। हर वर्ग परेशान हैं। किसानों को फसलों की लागत तक नहीं मिल पा रही है। विभिन्न तहसीलों पर प्रदर्शन के दौरान बृजेश चाहर, संजय फौजदार, युवा रालोद के जिलाध्यक्ष अमित चौधरी, डा। रुपेश चौधरी, दिलीप चौधरी, मानव चौधरी, पवन आगरी, गीता चौधरी, सुरेंद्र वर्मा, हरी सिंह बघेल आदि मौजूद थे।