अलीगढ़ के गुटखा व्यापारी का था कैश, पुलिस को मिली जानकारी

आगरा : कमला नगर में रिक्शा व्यापारी ललित काठपाल की हत्या कर बदमाशों ने दस लाख रुपये लूटे थे। वारदात के 36 घंटे बाद पुलिस को अलीगढ़ के गुटखा व्यापारी से यह जानकारी मिली है। व्यापारी के भाई ¨रकू ने घटना के बाद बदमाशों द्वारा लूटे गए थैले में टिफिन व 1500 रुपये बताए थे। पुलिस को आशंका है कि घटना की मुखबिरी अलीगढ़ से हुई है।

कमला नगर के कावेरी कुंज निवासी ललित काठपाल की 26 अगस्त की शाम बदमाशों ने लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के समय व्यापारी के पीछे बाइक पर उनके भाई ¨रकू भी थे। ¨रकू ने पुलिस को जानकारी दी थी कि बदमाश उनसे थैला लूट ले गए हैं। उसमें टिफिन और 1500 रुपये रखे थे। मुकदमे में लूट की बात गायब हो गई। उच्च अधिकारियों के सवाल-जवाब के बाद गुरुवार को मुकदमे में लूट की धारा बढ़ा ली गई। ¨रकू से बातचीत में पुलिस को लगा कि वह असलियत छिपा रहे हैं। इसके बाद टीम अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र में रहने वाले गुटखा व्यापारी दिलीप गुप्ता के पास भेजी गई। वे अलीगढ़ में गोल्डमोहर गुटखा की सप्लाई करते हैं। आगरा से उनका माल लेकर ¨रकू प्रतिदिन कैंटर गाड़ी से जाते हैं। एक दिन में दो से तीन चक्कर लगते हैं। शाम को अलीगढ़ से कैश लेकर लौटते हैं। लॉकडाउन के बाद ललित का व्यापार कुछ मंदा पड़ गया था। इसलिए ललित भी ¨रकू के साथ गुटखा व्यापारी के लिए काम करने लगे थे। बाद में ललित ने जाना बंद कर दिया। 26 अगस्त को ¨रकू कैंटर गाड़ी से लौटे। वाटरव‌र्क्स चौराहे पर उतरकर ऑटो से सुल्तानगंज की पुलिया तक पहुंचे। ललित से उनकी फोन पर बात हुई थी। ललित बाइक लेकर घटिया आजम खां स्थित दुकान से चल दिए। ललित उनको सुल्तानगंज की पुलिया पर मिल गए। वहां से घर को साथ चले थे और रास्ते में घटना हो गई। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि घटना में अलीगढ़ के व्यापारी के 10 लाख रुपये गए हैं। इसकी जानकारी ¨रकू ने घटना के बाद क्यों नहीं दी? यह जानने की कोशिश की जा रही है। ¨रकू का कहना है कि उसने कैश गिना नहीं था। घटना के बाद बताना भूल गया था।

Posted By: Inextlive