-सीआईएसएफ ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

-धार्मिक भावनाएं आहत करने की धारा में दर्ज हुआ मुकदमा

आगरा: ¨हदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पाबंदी के बाद भी ताजमहल में भगवा ध्वज फहरा दिया और शिव चालीसा का पाठ किया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने चार लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है।

सोमवार को ¨हदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष गौरव ठाकुर व आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ता ताजमहल पहुंचे थे। उन्होंने वहां भगवा ध्वज फहराने के साथ शिव चालीसा का पाठ किया। इंटरनेट मीडिया में इसके दो वीडियो वायरल हुए, जिनमें एक वीडियो 23 सेकेंड और दूसरा 14 सेकेंड का है। वीडियो में ताजमहल के उद्यान में बेंच पर बैठे और आसपास खड़े आधा दर्जन युवक जेब से भगवा ध्वज निकालकर फहराते और शिव चालीसा का पाठ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो बनाने वाले युवक की आवाज भी सुनाई दे रही है। दूसरा 12 सेकेंड का वीडियो ताजमहल से लाइव किए जाने का है। इसमें युवा हर-हर महादेव और जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं।

इंस्पेक्टर ताजगंज उमेशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ताजगंज के चमरौली निवासी गौरव ठाकुर, अकोला निवासी रिषी लवानिया, सिकंदरा निवासी सोनू बघेल और मुजफ्फरनगर निवासी विशेष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सीआइएसएफ की तहरीर पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

दशहरा पर भी फहराया था भगवा ध्वज

गौरव ठाकुर ने दशहरा पर भी ताजमहल में भगवा ध्वज फहराया था। तब उसने पूर्व में भी तीन-चार बार ताजमहल में भगवा ध्वज फहराने का दावा किया था। ¨हदू संगठनों के कार्यकर्ता ताजमहल को शिव मंदिर तेजोमहालय मानते हैं।

Posted By: Inextlive