आगरा : नेशनल हाईवे-19 पर बना शाहदरा फ्लाईओवर गुरुवार शाम से चालू हो जाएगा। तीन साल में बनकर तैयार हुए इस फ्लाईओवर से गल्ला मंडी के सामने जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा आगरा-इटावा खंड को छह लेन किया जा रहा है। इसी के तहत शाहदरा चुंगी फ्लाईओवर (प्राचीन हनुमान मंदिर, झरना नाला से मंडी समिति के पास तक) बनाया गया है। लाकडाउन में फ्लाईओवर का कार्य ठप रहा। एनएचएआइ टीम ने बुधवार को फ्लाईओवर की तीन चक्रों में जांच की। जांच में फ्लाईओवर फिट मिला। गुरुवार शाम से फ्लाईओवर को चालू कर दिया जाएगा।

फैक्ट फाइल

- शाहदरा फ्लाईओवर की लंबाई 1.6 किमी है।

- फ्लाईओवर की चौड़ाई 27 मीटर है।

- खंभों की ऊंचाई 5.5 मीटर है।

- स्पान की संख्या तीन और 24 गर्डर है।

- एक स्पान में आठ गर्डर रखे गए हैं।

- फ्लाईओवर की कुल लागत 35 करोड़ रुपये है।

Posted By: Inextlive