- न्यू आगरा क्षेत्र में रहता है, सिकंदरा इलाके में करता था काम

- पांच जून को फैक्ट्री से निकलने के बाद नहीं लौटा घर

आगरा: सिकंदरा इलाके में जूता फैक्ट्री में काम करने वाला कर्मचारी शनिवार की शाम लापता हो गया। वह फैक्ट्री से घर जाने के लिए बाइक पर निकला था। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद जा रहा है। तलाश में जुटे परिजन ने रविवार को सिकंदरा थाने उसकी रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे।

बाइक से फैक्ट्री के लिए निकले

न्यू आगरा के लश्करपुर नई आबादी के रहने वाले विनोद कुमार जूता फैक्ट्री में काम करते हैं। पत्नी नीरू ने बताया कि वह शनिवार की सुबह सात बजे घर से फैक्ट्री के लिए बाइक से निकले थे। रात आठ बजे तक नहीं लौटे तो पति के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। वह स्विच ऑफ था। इसके बाद परिवार के लोग उनकी तलाश में जुट गए। सिकंदरा हाईवे स्थित फैक्ट्री में जाकर जानकारी की। वहां से पता चला कि विनोद शाम को छह बजे घर के लिए निकल गए थे। परिजन ने विनोद के दोस्तों से संपर्क किया तो वह भी कुछ नहीं बता सके। रविवार को थाने पहुंचे परिजन ने विनोद के साथ अनहोनी की आशंका जताई। उन्होंने विनोद के गायब होने की तहरीर दी है।

Posted By: Inextlive