आगरा। उप्र स्टार्टअप नीति, 2020 में प्रदेश में तीन स्टेट ऑफ आर्ट उत्कृष्टता केंद्र बनाए जा रहे हैं। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स ने इनमें से एक केंद्र आगरा में खोलने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करते हुए उन्हें पत्र भेजा है।

औद्योगिक विकास में पिछड़ा आगरा

चैंबर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि तीनों केंद्रों की स्थापना राज्य सरकार फिक्की और आईआईटी कानपुर के सहयोग से करेगी। नेशनल चैंबर फिक्की से संबद्ध संस्था है। इसलिए मुख्यमंत्री और फिक्की को आगरा में केंद्र की स्थापना को पत्र भेजा गया है। ताज संरक्षित क्षेत्र होने से यहां उद्योगों पर लगी कई बंदिशों के कारण औद्योगिक विकास में आगरा काफी पिछड़ गया है। यहां औद्योगिक विकास के लिए केंद्र खोलना अत्यंत आवश्यक है। उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल व सुनील ¨सघल और कोषाध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल ने आशा जताई कि अगर यहां उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना होगी तो यहां से प्रतिभा पलायन रुकेगा।

यमुना के किनारे हो सघन पौधारोपण

चैंबर ने नगर आयुक्त और प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी से सुरकूटी से ताजमहल तक यमुना के दोनों ओर सघन पौधारोपण कराने की मांग की है। इससे यमुना से उड़ने वाले धूल कणों पर रोक लगेगी और ताजमहल को उससे होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा। चैंबर के नागरिक सुविधा, शहरी विकास एवं यातायात प्रकोष्ठ के चेयरमैन सीताराम अग्रवाल ने कहा कि यमुना किनारे पौधारोपण के साथ सफाई भी बहुत आवश्यक है। इसके लिए यमुना में डीसि¨ल्टग की जानी चाहिए।

Posted By: Inextlive