- सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा न्यूनतम तापमान

- सुबह से निकली धूप, कुछ देर के लिए छाए बादल

आगरा। सर्दी में धूप निकलने से गुरुवार को मौसम खुशनुमा हो गया। सुबह से ही धूप निकली, दोपहर में तेज धूप से लोगों को सर्दी से राहत मिली। रात को सर्द हवा चलने लगी।

सुबह से ही धूप निकलने से सर्दी में गर्मी का अहसास होने लगा, दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज हो गई। सर्दी में खुशनुमा हुए मौसम में लोग घर और कार्यालय से बाहर खड़े होकर गपशप करते रहे। दोपहर तीन बजे तक धूप निकली, इसके बाद मौसम का मिजाज बदल गया। सर्द हवा चलने लगी, रात को शीत लहर चलने से सर्दी बढ़ गई। अधिकतम आ‌र्द्रता 100 फीसद दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 7.3 रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.2 डिग्री दर्ज किया गया।

पांच जनवरी तक छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तीन जनवरी को बादल छाए रह सकते हैं, चार और पांच जनवरी को भी बादल छाए रहने की आशंका है। न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। छह और सात जनवरी को कोहरा छाया रह सकता है।

आगरा का तापमान

एक जनवरी

अधिकतम - 17.4

न्यूनतम - 3.9

31 दिसंबर

अधिकतम - 13.6

न्यूनतम - 4.9

Posted By: Inextlive