जनवरी 2022 में सर्वे के लिए आएगी टीम] सर्वेक्षण-2022 की चल रहीं तैयारियां

आगरा( ब्यूरो) आगरा नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की तैयारियां शुरु कर दी है। जनवरी 2022 में केंद्रीय टीम सर्वे के लिए आएगी। टीम यहां तीन सप्ताह तक रहेगी। इस साल भी पूर्णांक छह हजार अंक का है। वर्तमान में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन ठीक से नहीं हो रहा है। नगर निगम के सौ वार्डों से 800 टन कूड़ा निकलता है। हालांकि नगर निगम के अफसरों का कहना है कि जो इस बार कमियां रहीं हैं उनको दूर किया जाएगा।

इस बार बिन्दुओं पर रहेगा फोकस

डलाबघर को किया जाएगा समाप्त: इस बार डलाबघरों को समाप्त किया जाएगा। इस बारे में स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी वीके शुक्ला ने बताया कि शहर में सभी डलाबघरों को समाप्त किया जाएगा। अभी शहर में 176 डलाबघर है। इसको पूरी तरह से समाप्त करने का प्रयास रहेगा। इनको अंडरग्राउंड किया जाएगा।

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर फोकस रहेगा। इसके लिए बंगलुरु की कंपनी स्वच्छता कॉरपोरेशन से एग्रीमेंट हो चुका है। उन्होंने बताया कि ये कंपनी सूरत और अहमदाबाद में भी काम कर रही है। अब आगरा में ये कंपनी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम किया जाएगा।

खुले में कचरा फेंकने पर रोक

इस बार खुले में कचरा फेंकने को रोका जाएगा। लोगों के घर से कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा। इसमें गीला- सूखा कूड़ा को अलग-अलग किया जाएगा। निस्तारण के लिए प्लांट के अलावा कुबेरपुर भी भेजा जाएगा।

फाइव स्टार रैकिंग का प्रयास

इस बार हम फाइव स्टार रैकिंग का प्रयास किया जाएगा। सबसे बड़ी बात ये है कि हमें इस बार गारबेज फ्री में वन स्टार मिला है। ये पहली बार हुआ है। जो भी कमियां इस बार रहीं है उनको दूर किया जाएगा। बता दें कि 2022 में भी पूर्णांक छह हजार का होगा।

Posted By: Inextlive