आगरा: 'एक जिला, एक खेल' योजना में ताजनगरी में टेबल टेनिस को चुना गया है। एकलव्य स्पो‌र्ट्स स्टेडियम स्थित टेबल टेनिस हाल को खेलो इंडिया सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां वर्ष 2024 और 2028 के ओ¨लपिक को ध्यान में रखते हुए खिलाडि़यों को तैयार किया जाएगा। इसके लिए अलग से एक कोच भी तैनात किया जाएगा।

मांगे गए थे आवेदन

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई)/खेल मंत्रालय द्वारा पिछले वर्ष एक जिला एक खेल योजना में ओ¨लपिक से संबंधित खेलों के सेंटर खोलने को आवेदन मांगे गए थे। आगरा में टेबल टेनिस का खेलो इंडिया सेंटर खोलने को प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर खेल मंत्रालय ने सहमति प्रदान कर दी है। एकलव्य स्टेडियम का टेबल टेनिस हाल प्रदेश में बेहतरीन है। यहां छात्रावास भी है। यहां के खिलाडि़यों द्वारा राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन भी किया जाता रहा है, लेकिन कुछ समय से गाजियाबाद के खिलाड़ी दबदबा बना रहे हैं। सेंटर बनने से एक बार फिर टेबल टेनिस के दिन बहुरने की उमीद जगी है।

'एक जिला, एक खेल' योजना के तहत एकलव्य स्पोटर््स स्टेडियम में खेलो इंडिया सेंटर में कोच की तैनाती अलग से होगी। विस्तृत गाइडलाइन का इंतजार किया जा रहा है।

सुनीलचंद्र जोशी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी

Posted By: Inextlive