ताजनगरी स्थित आगरा चौपाटी लोगों को खूब भा रही है. शहरवासियों के बीच में ये पिकनिक प्वॉइंट के रूप में डेवलप हो चुका है. वीकेंड या हॉलिडे पर यहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है. पिछले पांच दिनों में करीब 6500 लोगों ने यहां विजिट किया.


आगरा(ब्यूरो)। ताजगंज फेस-2 स्थित आगरा चौपाटी में एडीए की ओर से भी लगातार विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसमें डीजे नाइट के साथ लाइट एंड साउंड शो जैसी एक्टिविटी भी शामिल हैं। लजीज जायकों के साथ संगीतयम शाम लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

आगरा चौपाटी में जायके
- लजीज बिरयानी
- कचौड़ी
- इटालियन फूड
- नॉर्थ इंडियन फूड
- चाइनीज फूड
- साउथ इंडियन फूड

टूरिस्ट्स भी कर रहे पसंद
ताजमहल और आगरा किला का दीदार करने के लिए पहुंचने टूरिस्ट्स भी आगरा चौपाटी का रुख कर रहे हैं। बड़ी संख्या में चौपाटी में विजिट करने वालों में टूरिस्ट्स भी शामिल हैं। इनमें फॉरेन टूरिस्ट्स को भी जायके भा रहे हैं।


रंगारंग कार्यक्रमों के बीच जायकों को लोग खासा पसंद कर रहे हैं। वीकेंड या हॉलिडे पर लोगों की काफी भीड़ रहती है।

शिवा सिंह, शॉप ओनर

मैंने आगरा चौपाटी के बारे में बहुत सुना था लेकिन मैं पहली बार आया हूं। यहां का माहौल देखते ही बनता था। लजीज व्यंजनों के बीच संगीत की धुन आकर्षित कर रहीं थी। बहुत अच्छा लगा।
शिवम शाक्य

शहर में घूमने के लिए आगरा चौपाटी अच्छी जगह है। यहां बर्थ-डे, एनिवर्सिटी समेत तमाम तरह के अवसरों को सेलिब्रेट किया जा सकता है। मैं यहां इस तरह के कई सेलिब्रेशन में शामिल हुआ हूं।
शिवम भटनागर

चौपाटी में घूमना अपने आप में अलग एक्सपीरियंस है। रंगारंग कार्यक्रमों के बीच जायकों का आनंद सिर्फ चौपाटी पर ही मिल सकता है।
अमन

Posted By: Inextlive