- सामान्य से नौ डिग्री नीचे पहुंचा तापमान

- सुबह छाया कोहरा, दोपहर में निकली धूप

आगरा : सर्दी में ठंडी हवा चुभ रही है। गुरुवार को गलन भरी सर्दी में लोग ठिठुरते रहे। सुबह घना कोहरा छाया रहा, दोपहर में धूप निकलने से भी सर्दी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 31 दिसंबर और एक जनवरी को बारिश हो सकती है।

घना कोहरा छाने के साथ गलन भरी सर्दी में ठंडी हवा ने लोगों को झकझोर दिया। 11 बजे के बाद सर्द हवा कम हुई। दोपहर 1 बजे के बाद धूप निकल आई, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली। अधिकतम आ‌र्द्रता 94 फीसद तक पहुंच गई। दोपहर तीन बजे तक धूप निकली, इसके बाद बादल छा गए और गलन भरी सर्दी पड़ने लगी। रात को शीत लहर में लोग ठिठुरते रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम 14.7 दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.9 डिग्री रहा।

ग्लब्स और कैप लगाने पर भी सर्दी

सुबह ग्लब्स और कैप लगाकर दो पहिया वाहन चलाने पर भी सर्दी कम नहीं हुई। सर्दी के चलते बाइक और स्कूटी चलाने में परेशानी हुई। सुबह हाथ ठीक से काम नहीं कर रहे थे।

तीन दिन कड़ाके की सर्दी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार सुबह घना कोहरा छा सकता है। शनिवार को घना कोहरा छाने के साथ तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की आशंका है, अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री के बीच रहेगा। 29 दिसंबर तक कड़ाके की सर्दी पड़ने की आशंका है। 30 दिसंबर को बादल छट जाएंगे और धूप निकलेगी।

प्रदेश के शहरों का तापमान

बहराइच

न्यूनतम - 3.6

अधिकतम - 10

फतेहगढ़

न्यूनतम - 5.4

अधिकतम - 15.3

गोरखपुर

न्यूनतम - 5.4

अधिकतम -11.4

मेरठ

न्यूनतम - 5.6

अधिकतम - 11.5

आगरा

न्यूनतम - 5.9

अधिकतम - 14.7

Posted By: Inextlive