-न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस

-रात को चली सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन

आगरा। धूप और बादलों की लुकाछिपी के बाद बुधवार रात को सर्द हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई। तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को तेज धूप निकलेगी, इससे तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

सुबह सर्द हवा चलने के साथ ही धूप निकली, 10 बजे के बाद कुछ देर के लिए बादल छा गए। इसके बाद दोबारा धूप निकल आइ, दोपहर में धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। शाम को सर्द हवा तेज हो गई। सर्दी बढ़ने से रात को लोग ठिठुरते रहे। न्यूनतम तापमान सामान्य 11 से 12 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस कम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य 27 से 28 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस कम 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

27 नवंबर को छा सकता है कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को तेज धूप निकलने से 27 नवंबर को सुबह कोहरा छा सकता है। 29 नवंबर तक कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।

Posted By: Inextlive