- किरावली तहसील के पास की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच

आगरा। किरावली तहसील के पास शुक्रवार को को¨चग के बाहर छात्र को दबंग युवक और उसके साथियों ने सड़क पर गिराकर पीटा। इसके बाद फाय¨रग भी की। इससे छात्र बाल-बाल बच गया। फाय¨रग करने के बाद युवक गाडि़यों से भाग गए। घटना से बाजार में भगदड़ मच गई और छात्र दहशत में आ गया। पिस्टल और तमंचा हाथ में लिए युवकों के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गए हैं। छात्र के पिता ने घटना के संबंध में तहरीर दी है।

कोचिंग में पढ़ने जाता है

अछनेरा क्षेत्र के गांव नगला झब्बा निवासी कैलाशी चाहर का बेटा दीपक स्नातक के बाद कंपटीशन की तैयारी कर रहा है। वह किरावली स्थित एक को¨चग में पढ़ने जाता है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे वह को¨चग गया था। दोपहर 1.08 बजे घर लौट रहा था। तभी को¨चग के बाहर रोड पर फतेहपुर सीकरी के चौमा गांव निवासी यादेश चौधरी अपने साथ आधा दर्जन युवकों को गाड़ी से लेकर पहुंच गया। उसने दीपक से मारपीट की। करीब 10 से 15 मिनट तक यादेश और उसके साथी दीपक से मारपीट करते रहे। इसके बाद युवकों ने उस पर तमंचे और पिस्टल से दो-तीन फायर किए। मगर, वह बाल-बाल बच गया।

बाजार में मची अफरातफरी

फाय¨रग से बाजार में भगदड़ मच गई। रोड पर ट्रैफिक रुक गया। तमंचा और पिस्टल लहराते हुए युवक वहां से गाडि़यां लेकर भाग गए। दीपक के पिता कैलाशी ने थाना अछनेरा में तहरीर दी है। इसमें उन्होंने यादेश और उसके पांच-छह अज्ञात साथियों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। तहरीर में जानलेवा हमले का कारण नहीं लिखा है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक का रिश्ता तय हुआ था। रिश्ता टूटने के बाद वह दीपक से रंजिश मानने लगा है। सुबह भी उसने फोन पर दीपक को धमकी दी थी।

तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

महेश कुमार, सीओ अछनेरा

Posted By: Inextlive