-सुबह-सुबह सिटी में छाई रही धुंध

-सुबह 10 से एक बजे तक रॉयल गेट से साफ नहीं दिखा ताज

आगरा। कहा जाता है कि रॉयल गेट से अंदर जाते वक्त जो ताज का दीदार होता है, वो सबसे खूबसूरत होता है। लेकिन सोमवार को सुबह सैलानियों को ये दीदार नहीं हो सका। दरअसल सिटी में सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक धुंध छाई रही। इस कारण ताजमहल को विजिट करने आए सैलानियों को निराशा हासिल हुई। रशिया के सेंट पीटर्सबर्ग से अपनी वाइफ के साथ आए एडम ने बताया कि जब वे लास्ट टाइम आए थे, तब रॉयल गेट से ताज को निहारना सबसे खूबसूरत था। वे अपनी वाइफ जूलिया को भी वही दृश्य दिखाना चाहते थे। लेकिन धुंध के कारण ऐसा नहीं हो सका। वहीं जूलिया का कहना है कि वो निराश है कि वो रॉयल गेट से ताज को नहीं निहार पाईं। लेकिन उन्होंने कहा कि वो खुश हैं कि उनके पति ताजमहल दिखाने लेकर आए। अहमदाबाद से आए विकी ने बताया कि जब वे 12 बजे ताजमहल के अंदर आए थे। तब रॉयल गेट से ताज नहीं दिख रहा था, लेकिन घंटे भर बाद जब धूप खुली तो धुंध छंटने लगी। इसके बाद रॉयल गेट से ताजमहल साफ दिखने लगा। रॉयल गेट पर तैनात फोटोग्राफर विष्णु ने बताया कि दस से एक बजे तक रॉयल गेट से ताजमहल की फोटो भी नहीं आ रही थी। इससे भी सैलानी निराश हुए।

Posted By: Inextlive