- खंदौली के नंगला रंबला में हादसा, तहसीलदार ने दिया आर्थिक मदद का भरोसा

खंदौली: घर के पास तालाब में नहाने गई दो बच्चियों की डूबकर मौत हो गई। परिजन उन्हें आसपास खोजते रहे। रात को पुलिस के पहुंचने के बाद तालाब में उनके शव दिखे। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार सुबह तहसीलदार हेमंत शर्मा और लेखपाल रूपेश चौधरी ने मौका मुआयना किया। तहसीलदार ने पीडि़त परिजनों को आर्थिक मदद का भरोसा दिया।

नहाने गई थी बच्चियां

खंदौली के नगला रंबला निवासी राजू ने मछली पालन के लिए गांव के बाहर तालाब का निर्माण कराया है। इसमें आसपास के बच्चे नहाने जाते हैं। शनिवार की शाम छह बजे गांव के ही राजकुमार की आठ वर्षीय बेटी शिवा और कीरत सिंह की आठ वर्षीय बेटी लक्ष्मी तालाब में नहाने गई थीं। देर तक नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने खोजबीन शुरू की लेकिन उनका पता नहीं चला। रात 10 बजे सूचना पर पुलिस पहुंच गई। तालाब में जाकर देखा तो उनके शव दिखे। हादसे के बाद परिजनों में चीखपुकार मच गई।

---

Posted By: Inextlive