अछनेरा किरावली मार्ग पर पुरामना गांव के पास हुआ हादसा

घायलों की हालत गंभीर, आगरा किया रेफर

किरावली: अछनेरा से किरावली मार्ग पर स्थित पुरामना गांव में बुधवार दोपहर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने खोखे टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि, तीन लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

अछनेरा की तरफ से आ रहा ट्रैक्टर पुरामना नहर से नीचे उतरते ही ब्रेकर पर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर चालक ने पास में ही रखे खोखे का टक्कर मार दी। खोखे पर बैठे ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रैक्टर के नीच फंसे लोगों को निकालना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अछनेरा-किरावली मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम विनोद जोशी, थाना प्रभारी उदयवीर मलिक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। हादसे में दयावती(50) पत्नी सूरत सिंह की की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि, गजना देवी (48)पत्नी दीवान सिंह, अश़र्फी देवी(65) पत्नी छिददीराम और भीमसेन(25) पुत्र अतर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं घायलों को तत्काल इलाज हेतु आगरा रेफर किया गया। हादसे में गजना देवी के दोनों पैर कट गए हैं।

Posted By: Inextlive