-यूनिवर्सिटी अधिकारियों ने जारी किया मेन एग्जाम का शेड्यूल

-एग्जाम में पूछे गए 10 सवालों में पूरे सिलेबस का रहेगा समावेश

आगरा। डॉ। भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी ने मेन एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके अंतर्गत एग्जाम में पेपर सॉल्व करने की समय सीमा कम की गई है। वहीं पेपर भी कम कर दिए गए हैं, जबकि पूरे सिलेबस को एग्जाम में शामिल किया गया है। एग्जाम में शामिल होने की सभी गाइडलाइन एडमिट कार्ड के पीछे सार्वजनिक की जाएंगी।

कोविड-19 प्रोटोकॉल होगा फॉलो

मेन एग्जाम में कोविड-19 के रूल्स को फॉलो करने के लिए नियम निधार्रित किए गए हैं। जिसके अंतर्गत यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से एग्जाम में मास्क और सेनेटाइजर साथ लाने के निर्देश दिए हैं। मेन एग्जाम में सवालों को सॉल्व करने के लिए समय तय किया गया है। इसमें अब तीन घंटे का पेपर अब सिर्फ दो घंटे में सॉल्व करना होगा। वहीं पेपर तैयार करने में पूरे सिलेबस को शामिल किया गया है। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन कराया जाएगा।

एग्जाम मई में कराने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। एग्जाम का शेडयूल भी जारी किया गया है। इस बार स्टूडेंट्स को मात्र चार सवाल ही करने होंगे। वहीं समय भी तय किया गया है। एग्जाम में कोविड-19 के रूल्स का भी पालन किया जाएगा।

राजीव कुमार, एग्जाम कंट्रोलर

10 में से चार प्रश्नों के देने होंगे उत्तर

विश्वविद्यालय द्वारा सात मई से मुख्य परीक्षाएं शुरू कराने की योजना है। इसके लिए 450 केंद्र भी बनाए जाएंगे। प्रश्नपत्र के प्रारूप को लेकर मंगलवार को दिशा-निर्देश जारी किए गए। परीक्षकों को कहा गया है कि हर विषय के संपूर्ण पाठ्यक्रम का समावेश प्रश्नपत्र में किया जाए। प्रश्नपत्र में 10 प्रश्न होंगे, इसमें से छात्रों को किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। ¨हदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, संस्कृत साहित्य और उर्दू के प्रश्न पत्रों में आवश्यकता के अनुसार व्याख्या पर आधारित प्रश्न भी होंगे।

Posted By: Inextlive