आगरा। एत्माद्दौला क्षेत्र के मोती महल निवासी महिला रविवार को घर से जीवनी मंडी में अपनी भतीजी के घर गईं थीं। वहां से वह घर जाने की कहकर निकली थी। इसके बाद घर नहीं पहुंची। परिजन ने काफी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। परिजन ने सोमवार को एत्माद्दौला थाने में गुमशुदगी लिखा दी। पुलिस और परिजन महिला की तलाश में लगे थे। मंगलवार दोपहर प्रकाश नगर में पहलवान की ठार के पास यमुना में महिला का शव मिल गया। पुलिस को आशंका है कि महिला ने पुल से यमुना में कूदकर जान दी है.उसकी शादी छह वर्ष पहले हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। मायके वाले सोमवार को हत्या का आरोप लगा रहे थे। मगर, अभी तक उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है।

Posted By: Inextlive