-पानी समझकर डाला सोते रिश्तेदार पर तेजाब

-घायल की आंखों चल रहा हॉस्पिटल में इलाज

आगरा। ससुराल में आए युवक को उस समय मजाक भारी पड़ गया, जब उसके उपर पानी समझकर रिश्तेदार ने तेजाब फेंक दिया। मंगलवार सुबह तेजाब गिरने से युवक का चेहरा झुलस गया और उसको दोनों आंखों से दिखना बंद हो गया। जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता की तहरीर ली जा रही है। वहीं तेजाब डालने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है।

राजमिस्त्री का कार्य करने आया था आगरा

एत्माद्दौला के नगला किशनलाल निवासी ज्ञान सिंह की सिकंदराराऊ के गांव धर्मपुर में ससुराल है। उनका साला सोवी भारती राजमिस्त्री है। ज्ञान सिंह को अपने घर में काम कराना था। इसलिए उन्होंने रविवार को अपने साले सोवी भारती को घर बुलाया था। उसी दिन ज्ञान सिंह के जीजा प्रेमपाल भी उनके घर आए थे।

पानी समझकर उड़ेला तेजाब

मंगलवार को सुबह सोवी भारती अपने जीजा के घर में चारपाई पर लेटा हुआ था। उसी समय प्रेमपाल ने बोतल में रखे तेजाब को पानी समझकर सोते हुए सोवी भारती के चेहरे पर उड़ेल दिया। सोवी भारती के चेहरे पर तेजाब गिरने के बाद घर में खलबली मच गयी।

चेहरा झूलसा, आंखों से दिखना बंद

तेजाब गिरने के बाद सोवी को दोनों आंखों से दिखना बंद हो गया। चेहरा भी झुलस गया। काफी देर तक प्रयास करने के बाद जब आंखें नहीं खुली तो घटना की जानकारी कंट्रोल रूम में दी गई। जानकारी मिलते ही घर पर पुलिस पहुंच गई मौके से आरोपी ज्ञान सिंह के बहनोई प्रेमपाल को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई।

पानी समझकर डाला तेजाब

आरोपी का कहना है कि स्प्राइट की बोतल में तेजाब भर के रखा हुआ था और बोतल टॉयलेट के बाहर रखी थी तो उसने सोचा कि इसमें पानी होगा, उसने सोवी को जगाने के इरादे से पानी समझकर उसके चेहरे पर डाल दिया। थाना प्रभारी देवेन्द्र शंकर पांडेय ने बताया कि दोनों ओर से समझौते की बात कही गई है। इस पर विचार किया जा रहा है।

Posted By: Inextlive