आगरा। सूर्य नगर स्थित जोनल पं¨पग स्टेशन की सफाई के चलते शुक्रवार शाम शहर की पाश कॉलोनियों में जलापूर्ति ठप रही। इनमें बाग फरजाना, खंदारी कई क्षेत्र शामिल हैं। बुधवार सुबह जलापूर्ति होगी। उधर, 13 स्थलों पर लीकेज हुए। जल संस्थान की टीम ने शाम तक 12 लीकेज की मरम्मत कर ली। लीकेज के चलते लाखों लीटर पानी बर्बाद हुआ।

पानी का प्रेशर रहा कमजोर

जीवनी मंडी वाटरव‌र्क्स से 120 और सिकंदरा के दोनों प्लांट से 212 एमएलडी पानी की आपूर्ति हुई। कमला नगर सी ब्लाक, रकाबगंज क्षेत्रों में पानी का प्रेशर कमजोर रहा। जल संस्थान ने कई क्षेत्रों में टैंकरों से पानी भेजा। वहीं टीम ने सूर्य नगर स्थित जोनल पं¨पग स्टेशन की सफाई सुबह 11 बजे से शुरू की। यह देर रात तक चली। इसके चलते सूर्य नगर, खंदारी, आरबीएस कॉलेज के आसपास, बाग फरजाना, भदावर हाउस, बैंक कालोनी, भगवान टाकीज के आसपास, मास्टर प्लान रोड, लाजपत कुंज क्षेत्रों में शाम को जलापूर्ति ठप रही। जल संस्थान के महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि गर्मी शुरू होने से पूर्व जोनल पं¨पग स्टेशनों, ओवर हेड टैंक और भूमिगत जलाशयों की सफाई कराई जा रही है।

बॉक्स

ताली और थाली बजाकर किया प्रदर्शन

दयालबाग स्थित टैगोर नगर में जलापूर्ति न होने से नाराज लोगों ने ताली और थाली बजाकर शुक्रवार सुबह प्रदर्शन किया। जल संस्थान और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। आशा आसवानी ने बताया कि ढाई साल पूर्व पाइप लाइन बिछी थी लेकिन अभी तक जलापूर्ति चालू नहीं हुई है। कुसुम चौधरी ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कमिश्नरी में भूख हड़ताल पर बैठा जाएगा। गंगा, सानिया, धर्मवीर सिंह, सौरभ चौधरी, उमा यादव, आरएल यादव मौजूद रहे।

बॉक्स

1200 एमएम की पाइप लाइन के लिए डूब क्षेत्र का होगा सर्वे

आगरा : आगरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बिछ रही 1200 मिलीमीटर (एमएम) की पाइप लाइन के लिए यमुना के डूब क्षेत्र का सर्वे होगा। ¨सचाई विभाग ने स्मार्ट सिटी प्रशासन को डूब क्षेत्र की पूरी जानकारी दे दी है। डूब क्षेत्र के बाहर से जीवनी मंडी पुलिस चौकी से लेकर ताजगंज शमशान घाट चौराहे तक लाइन बिछेगी। इससे ताजगंज को चौबीस घंटे पानी मिलेगा। लाइन बिछाने में 143 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

बिछाई जा रही है पाइपलाइन

जीवनी मंडी वाटरव‌र्क्स से ताजगंज तक नई पाइप लाइन बिछाई जा रही रही है। पहले चरण में वाटरव‌र्क्स से पुलिस चौकी तक लाइन बिछ चुकी है। दूसरे चरण में पुरानी मंडी तिराहे से शाहजहां पार्क के मुख्य गेट तक लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। दोनों चरण की पाइप लाइनों की टे¨स्टग भी हो चुकी है। तीसरे चरण में पुलिस चौकी से ताजगंज शमशान घाट चौराहे तक लाइन बिछनी है। 31 मार्च तक यमुना किनारा रोड की एक लेन बंद है। दो जेसीबी से लेन की खोदाई चल रही है। आगरा स्मार्ट सिटी प्रशासन पाइप लाइन को यमुना के किनारे से होकर गुजारने का प्रयास कर रहा है। नगरायुक्त निखिल टीकाराम ने ¨सचाई विभाग से डूब क्षेत्र की जानकारी मांगी थी। यह जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। स्मार्ट सिटी के एक अधिकारी ने बताया कि यमुना किनारा रोड की एक लेन पर फिलहाल काम बंद नहीं होगा। डूब क्षेत्र का जल्द सर्वे किया जाएगा।

Posted By: Inextlive