आगरा। सिकंदरा वाटर व‌र्क्स से 36 घंटे बाद बुधवार देर रात पानी की सप्लाई शुरू हो सकी। बुधवार सुबह से लेकर दोपहर तक लोग पानी को इधर-उधर दौड़ लगाते रहे। बता दें कि गंगाजल प्रोजेक्ट इकाई ने शाहगंज के द्वितीय पंपिंग स्टेशन पर अंडरग्राउंड टैंक में कनेक्शन के लिए 24 घंटे का शटडाउन लिया था। बुधवार सुबह कनेक्शन का काम पूरा किया जा सका। इसके बाद बुधवार रात 9 बजे सिकंदरा वाटरव‌र्क्स से लोगों को पानी मिलना शुरू हुआ।

सुबह से शाम तक इंतजार

सिकंदरा वाटर व‌र्क्स से पेयजल आपूíत ठप होने से लोग परेशान रहे। एक चौथाई शहर के ढाई लाख लोग सुबह से शाम तक इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें पानी नहीं मिल सका। बता दें कि सिकंदरा से 210 एमएलडी पानी की आपूíत एक चौथाई शहर को की जाती है। शटडाउन लेने से शहर के 10 पपिंग स्टेशन प्रभावित रहे। बता दें कि पाइपलाइनें आपस में ईटरकनेक्ट होने से 10 जोनल पंपिंग स्टेशनों के अलावा अन्य स्थानों की आपूíत भी ठप रही। जिन इलाकों में आपूíत ठप रही, उनमें आवास विकास, लोहामंडी, पंजाबी बाग, खंदारी, लॉयर्स कॉलोनी, केके नगर, रावली, पीपी नगर, सरस्वती नगर, हलवाई बगीची, सिंकदरा, शाहगंज, घटिया, सूर्य नगर, संजय प्लेस, राजामंडी एरिया में लोगों को दिक्क्त हुई।

310 एमएलडी की हो सकी जलापूíत

बुधवार रात तक शहर में सिकंदरा और जीवनी मंडी से 310 एमएलडी पानी की आपूíत हो सकी। शहर को हर रोज तकरीबन 400 एमएलडी पानी की जरुरत होती है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। बता दें कि आगरा में पालड़ा से 150 क्यूसेक गंगाजल मिलता है। पालड़ा बुलन्दशहर में दो स्थानों से पानी आता है। इसके बाद सप्लाई होती है। इससे पहले यमुना जल की स्प्लाई की जाती थी।

बुधवार को ये रही जलापूíत की स्थिति

- सिकंदरा से 200 एमएलडी

- जीवनी मंडी वाटर व‌र्क्स से 110 एमएलडी

बुधवार सुबह 7 बजे काम पूरा कर लिया गया था। सुबह ही पानी की आपूíत शुरू करा दी थी। शाहगंज जोनल पंपिंग स्टेशन तक पानी आने में टाइम लगता है। पहले टैकों को भरा गया। इसके बाद आपूíत शुरू की जा सकी।

आरके गुप्ता, गंगाजल इकाई प्रोजेक्ट मैनेजर

Posted By: Inextlive