- नौलक्खा स्थित नए क्लीयर वाटर रिजर्व वायर को राइजिंग लाइन से जोड़ा जाएगा

- जलसंस्थान की टीम टैंकरों से करेगी प्रभावित एरियाज में वाटर सप्लाई

आगरा। आधे शहर में गुरुवार शाम और शुक्रवार सुबह जलापूर्ति नहीं होगी। जल संस्थान की टीम दर्जनभर टैंकरों से पानी की सप्लाई करेगी। इंजीनियर नजर रखेंगे। चौबीस घंटे के भीतर नौलक्खा स्थित नए क्लीयर वाटर रिजर्व वायर (सीडब्ल्यूआर) की लाइन को राइजिंग लाइन से जोड़ा जाएगा।

सप्लाई के बाद शुरू होगा काम

गंगाजल प्रोजेक्ट के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भूमिगत जलाशय और टंकियां बन रही हैं। इनमें नौलक्खा भी शामिल है। 2600 किलोलीटर का सीडब्ल्यूआर बनकर तैयार हो गया है। जल निगम, गंगाजल इकाई के परियोजना प्रबंधक आरके गुप्ता ने बताया कि गुरुवार सुबह जलापूर्ति के बाद टीम खोदाई शुरू करेगी। इसमें सात से आठ घंटे का समय लगेगा। पांच मीटर गहरी खोदाई के बाद 1800 एमएम की लाइन बिछाई जाएगी।

100 एमएलडी का प्लांट नहीं चलेगा

जीवनी मंडी वाटरव‌र्क्स में गुरुवार सुबह दस बजे 100 एमएलडी का प्लांट बंद हो जाएगा। शुक्रवार सुबह दस बजे प्लांट को चालू किया जाएगा।

इन क्षेत्रों में नहीं होगी जलापूर्ति

छावनी परिषद के आठ वार्ड, ताजगंज, रकाबगंज, बुंदू कटरा, मधु नगर, नामनेर, ईदगाह, प्रतापपुरा, सैन्य अभियंता सेवाएं (एमईएस) क्षेत्र।

नुनिहाई और आवास-विकास कॉलोनी में खड़ा हुआ जल संकट

बुधवार को नुनिहाई और आवास विकास कालोनी सेक्टर एक और 15 में पानी के लिए लोग परेशान रहे। इन क्षेत्रों में जलापूर्ति न होने पर टैंकर भेजे गए। वहीं, शहर के दस स्थलों पर लीकेज हुए। जीवनी मंडी वाटरव‌र्क्स से 135 और सिकंदरा के दोनों प्लांट से 210 एमएलडी जलापूर्ति हुई।

पहले से ही स्टोर कर लें पानी

जल निगम गंगाजल इकाई के प्रोजेक्ट मैनेंजर आरके गुप्ता ने बताया कि जीवनी मंडी वाटरव‌र्क्स जो मेन राइजिंग नौलक्खा जोनल पंपिंग स्टेशन के लिए आई है। उस मेन राइजिंग पाइपलाइन से कई एरिया की छोटी-छोटी पाइपलाइन जुड़ी हुई है। इसके चलते अन्य स्थानों की जलापूíत भी प्रभावित रहेगी। 24 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से जलापूíत बाधित हो जाएगी। इसके लिए पानी को पहले से ही स्टोर कर लें, जिससे पानी को लेकर कोई दिक्कत न हो।

प्लांट के रेनोवेशन का चल रहा काम

जीवनी मंडी वाटरव‌र्क्स पर तीन प्लांट हैं। इसमें दो 90-90 एमएलडी के और एक 45 एमएलडी का है। इसमें 90 एमएलडी के प्लांट का पहले से रेनोवेशन का काम चल रहा है। इस काम को वोल्टास कंपनी कर रही है। अभी इसका काम पूरा नहीं हुआ है। गंगाजल प्रोजेक्ट इकाई के मैनेजर ने बताया कि 90 एमएलडी के प्लांट का रेनोवेशन का काम कंपनी को मार्च 21 में पूरा करना है।

इन स्थलों पर हुए लीकेज

- आवास विकास सेक्टर एक, 15

- नुनिहाई रोड

- लोहामंडी से बोदला रोड

- राजा की मंडी

- बाग फरजाना

- बोदला से सिकंदरा रोड

- छीपीटोला

- बालूगंज

- जीवनी मंडी रोड

Posted By: Inextlive