आगरा। शीत लहर और गलन भरी सर्दी ने फरवरी में लोगों को दिसंबर की सर्दी का अहसास कराया। सुबह कोहरा छाया रहा। गलन भरी सर्दी के कारण लोगों को घर में कैद रहने को मजबूर होना पड़ा।

शनिवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो कोहरा छाया हुआ था। दोपहर बाद जरूर थोड़ी धूप आने पर राहत मिली। बुजुर्गो और बच्चे दिनभर घर से नहीं निकले। ऑफिस और घरों में रूम हीटर का सहारा लेना पड़ा। गलन के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 16.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 10 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।

Posted By: Inextlive