जरुरतमंद महिलाओं से संचालक कराता था देह व्यापार बेनाम स्पा सेंटर में देह व्यापार एक घंटे के एक हजार से तीन हजार रुपए लेता था संचालक गिरफ्तार पांचों महिलाएं विवाहित संचालक की तलाश में दबिशसभी को भेजा जेल.

आगरा(ब्यूरो )ताजगंज क्षेत्र में साल के अंतिम दिन शुक्रवार को बेनाम स्पा सेंटर पर छापा मार देह व्यापार का खुलासा किया। मौके से छह पुरुष और पांच महिलाएं पकड़ी गईं। शनिवार सुबह सभी को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। स्पा सेंटर संचालक महिलाओं को मोटी कमाई और उनकी जरु रतें पूरी कर जाल में फंसाता था।

एक घंटे के फिक्स थे तीन से दस हजार
स्पा सेंटर से पकड़ी गई पांचों महिलाएं विवाहित हैं, जो घर से प्राइवेट जॉब के लिए निकलती थी, जिसमें ऐसी भी महिलाएं थीं, बुकिंग मिलने पर हीं स्पा सेंटर में आती थीं। सभी होटलों में महिलाओं के फोटो पहले से ही मुहैया रहते थे, इस दौरान स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहक फोटो देखकर महिलाओं की डिमांड करते थे, संचालक द्वारा ऑन कॉल पर महिलाओं को बुलाया जाता था। घंटे के हिसाब से भुगतान होता था।

संचालक ने फैला रखा है नेटवर्क
पुलिस के अनुसार, सहाकत अली के संपर्क में कई महिलाएं हैं। वह उनके जरिए जरूरतमंद महिलाओं को जाल में फंसाकर स्पा सेंटर में नौकरी के नाम पर बुलाता था। अच्छी कमाई के लालच में कुछ महिलाएं फंस जातीं। यहां काम करने वाली महिलाएं व्हाट्सएप पर लोगों से दोस्ती करती थीं। उन्हें स्पा सेंटर की जानकारी देती थीं।

पांच महीने पहले खुला था स्पा सेंटर
पुलिस ने गिरफ्तार सभी लोगों को शनिवार को जेल भेज दिया। स्पा सेंटर पांच महीने पहले ही खोला गया था। मुख्य संचालक सूरज फरार हो गया। मौके से नालंदा टाउन निवासी सहाकत अली उर्फ राजा, राहुल शर्मा, अभिषेक, बुलबुल, साहिल और पांच महिलाओं को पकड़ लिया।

महिलाओं को नहीं थी मसाज की ट्रैनिंग
सहाकत ने पुलिस को बताया कि पुलिस की नजर से बचने के लिए स्पा सेंटर का बोर्ड भी नहीं लगाया था। गिरफ्तार महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मसाज की कोई ट्रेङ्क्षनग नहीं ली। मजबूरी में यह काम कर रही थीं। नियम अनुसार महिलाओं पर टे्रनिंग का सर्टिफिकेट भी होता है।

पकड़े गए युवक
-सहाकत अली उर्फ राजा
-हरी पुत्र कपूर चंद
-राहुल शर्मा पुत्र बालकिशन
-अभिषेक पुत्र संजय कुमार
-बुलबुल्र पुत्र सरबोस
-साहिल पुत्र एम साबिर
-पांच युवतियां

स्पा सेंटर से बरामदगी
-48,200 रुपए
-दस मोबाइल फोन
-2 पैके ट कंडोम
-10 खुले हुए कंडोम
-दो इंट्री रजिस्टर


शुक्रवार की शाम स्पा सेंटर में कार्रवाई के बाद पकड़े गए छह युवक और पांच युवतियों को शनिवार सुबह जेल भेज दिया गया। मौके से फरार स्पा सेंटर संचालक की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियिम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
भूपेन्द्र सिंह, ताजगंज

Posted By: Inextlive