आगरा: पंचायत उपचुनाव में अधिकांश पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया है। 2246 रिक्त पदों में से 2082 पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुन लिए गए हैं। इनमें फतेहपुर सीकरी की ग्राम पंचायत रसूलपुर के प्रधान और क्षेत्र पंचायत के वार्ड 40 के सदस्य सहित 2082 ग्राम पंचायत सदस्य शामिल है। अब सिर्फ 162 पदों पर ही चुनाव होगा।

जिले के सभी 15 लाकों में 2246 रिक्त पदों के उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। सोमवार को कई प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। 2239 ग्राम पंचायत सदस्य, चार प्रधान और तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पद के लिए विकास खंड कार्यालयों पर नामांकन हुए थे। ग्राम प्रधान के रिक्त चार पदों के सापेक्ष कुल 27 नामांकन हुए। इनमें फतेहपुर सीकरी लाक की रसूलपुर ग्राम पंचायत के प्रधान के लिए सिर्फ एक ही नामांकन हुआ। वह निर्विरोध विजयी हुए हैं। ऐसे में जैतपुर कलां लाक की मढे़पुरा, खंदौली लाक की कुबेरपुर और बिचपुरी लाक की बरारा ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर चुनाव होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य के एत्मादपुर के वार्ड 70 (सिकतरा) और अकोला के वार्ड 52 (बसैरी चाहर) पद पर चुनाव होगा। खेरागढ़ के वार्ड 40 (सरैंडा) में निर्विरोध चुनाव हुआ है। ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 2239 रिक्त पदों में से 2082 पर निर्विरोध सदस्य चुने गए हैं। शेष 157 पदों पर ही चुनाव होगा। ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए अब सिर्फ अकोला के 19, अछनेरा के 15, खेरागढ़ के 27, जगनेर के 23, सैंया के 33, बाह के 33, जैतपुर कलां के 7 पदों पर चुनाव होगा।

Posted By: Inextlive