ताजगंज क्षेत्र में महिला के दोनों हाथ बांधकर उसे अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंक दिया गया. उसकी मौत हो गई. महिला अपने फेसबुक फ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी. हमलावरों ने महिला के मित्र को भी मारने की कोशिश की. पुलिस ने महिला के पति और उसके साथ आईं दो युवतियों को हिरासत में ले लिया है. महिला के साथ रह रहे युवक से भी पूछताछ की जा रही है.

PART - 1

आगरा: गाजियाबाद के विजय नगर निवासी रितिका ङ्क्षसह फूड, ट्रैवल और फैशन ब्लॉगर थी। वर्ष 2014 में उसने टूंडला (फिरोजाबाद) के नगला झम्मन निवासी आकाश गौतम से प्रेम विवाह किया। कुछ वर्ष बाद वह आगरा आकर रहने लगी। वर्ष 2017 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती टूंडला में बड़ा बाजार निवासी विपुल अग्रवाल से हो गई। वर्ष 2018 में रितिका पति को छोड़कर विपुल के साथ रहने लगी। ढाई माह पहले विपुल ने ताजगंज क्षेत्र में ओमश्री अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 404 किराए पर लिया।

विपुल के हाथ बांधकर कर दिया था बाथरूम में बंद
शुक्रवार सुबह वह और रितिका फ्लैट में थे। तभी रितिका का पति आकाश और उसके साथ दो युवक व दो युवतियां फ्लैट में पहुंचे। फ्लैट का गेट खुलते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। विपुल के हाथ अंगोछे से बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया। रितिका के हाथ रस्सी से बांधने के बाद बालकनी से उसे नीचे फेंक दिया। आरोपी विपुल की भी हत्या करना चाहते थे। मगर, उसने बाथरूम में लगा शीशा तोड़कर शोर मचा दिया। पड़ोसियों के आ जाने से आरोपी भागने लगे। सोसायटी वालों ने आकाश और उसके साथ आईं दोनों युवतियों को पकड़कर पुलिस के सिपुर्द कर दिया। जबकि दो आरोपी मौके से फरार होने में सफल हो गए।

महिला के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। उनकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
अर्चना ङ्क्षसह,सीओ सदर ।

PART - 2
मौत से पहले रितिका ने किया था बचाव में संघर्ष
आगरा। ताजगंज क्षेत्र स्थित ओमश्री अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर बने फ्लैट नंबर 404 से शुक्रवार सुबह फेंके जाने से पहले रितिका ने हमलावरों से संघर्ष किया था। मौत को सामने देख उसने जमकर हाथ पैर चलाए। फोरेंसिक टीम को फ्लैट से इसके साक्ष्य मिले हैं। कमरे का सामान बिखरा और टूटे बाल मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।


रितिका के पति ने कराई गलत एंट्री
रितिका का पति आकाश गौतम पूरी साजिश के तहत आया था। किसी को शक न हो इसके लिए उसने सुबह 10.36 बजे अपार्टमेंट के गेट पर अपने साथ आईं दोनों महिलाओं के नाम से इंट्री कराई। महिला ने सुनीता नाम लिखते हुए फ्लैट नंबर 601 में जाने की बात लिखी, जबकि उन्हें 404 में जाना था। ऐसा इसलिए किया कि जिससे गार्ड को उनकी सही जानकारी नहीं मिल सके। उन्हें पहले से रितिका के फ्लैट की जानकारी थी।

शव देख की लोगों ने घेराबंदी
इंट्री दर्ज करने के साथ ही पांचों लोग अंदर गए। उनके जाने के 15 से 20 मिनट बाद ही अपार्टमेंट के पिछले हिस्से से गिरने की तेज आवाज आई। लोगों के शोर मचाने पर गार्ड ने गेट बंद कर दिया। शव देखते ही लोगों ने भागते हुए आकाश और उसके साथ की महिलाओं को पकड़ लिया। वहीं, दो साथियों का पता नहीं चला। लोग फ्लैट में पहुंचे तो विपुल बाथरूम में बंद मिला। उसे बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जमा किए। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की।

10 साल के बच्चे का पिता है विपुल
रितिका के साथ लिवइन में रहने वाला विपुल की शादी वर्ष 2009 में हुई थी। उसकी पत्नी दीपाली दंत चिकित्सक है। दस साल का बेटा है। पत्नी विपुल के घर में ही बेटे के साथ रहती है। जबकि विपुल रितिका के साथ फ्लैट लेकर रहता था।

महिला के गिरने निकली चींख
अपार्टमेंट के गेट पर सिक्योरिटी गार्ड मुन्ना की ड्यूटी थी। गार्ड ने पुलिस को बताया कि सुबह 10.36 पर पांच लोग आए थे। उसने रजिस्टर पर इंट्री कराई थी। एक महिला ने अपना नाम सुनीता लिखा था। दाढ़ी वाले युवक ने अपना नाम आकाश बताया था। मोबाइल नंबर भी लिखा था। जैसे ही उसे पता चला कि कोई महिला ऊपर से गिरी है, उसने अपार्टमेंट का गेट बंद कर दिया। इधर महिला के नीचे गिरते ही चींख पुकार मच गई। गार्ड ने गेट बंद कर दिया। जिससे आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

किसने दिया धक्का, नहीं मिले फुटेज
पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी है। आकाश गौतम के साथ पांच लोगों के आने के डिजिटल साक्ष्य मौजूद है। रितिका अपार्टमेंट के पिछले हिस्से में गिरी थी। उस ओर सीसीटीवी कैमरा नहीं है। इसलिए फुटेज से यह पता नहीं चल सका कि बालकनी से उसे किसने धक्का दिया।

सीसीटीवी में कैद बिल्डिंग से गिरते महिला
अर्पाटमेंट से गिरते महिला का गिरते वीडियो पुलिस ने बरामद किया है, जिसमें बाइक पर सवार होकर पांच युवक पहुंचे थे, पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला की हत्या के बाद एक युवक बाइक को साथ ले जाते नजर आ रहा है। जिसको बरामद किया गया है।

Posted By: Inextlive