- हादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है

फिरोजाबाद। सोमवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोस्तों को टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घायल को उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है। थाना रामगढ़ के कश्मीरी गेट निवासी शाजील 18 वर्ष पुत्र वाहिद खां मंगलवार को सुबह बाइक से लखनऊ गए थे। उसका साथी अरबाज पुत्र चाहत निवासी हुसैनी मोहल्ला भी उसके साथ बाइक पर गया था। दोनों बाइक से लौट रहे थे। उसी दौरान लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर 66 किमी थाना नसीरपुर क्षेत्र में तेज गति से आते किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सक ने उपचार के दौरान शाजिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल को उपचार के लिए आगरा रेफर किया।

15 को सुहागनगरी आएंगी राज्यपाल

फिरोजाबाद। राज्यपाल आनंदी बेन 15 जनवरी को फिरोजाबाद में आएंगी। वे क्षय रोग से पीडि़त बच्चों की स्थिति के बारे में जानकारी लेंगी। अपर जिला मजिस्ट्रेट आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों के लिए कहा है। इसके अलावा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को हैलीपेड और अन्य व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित किया है।

Posted By: Inextlive