आगरा। सिकंदरा क्षेत्र की एक छात्रा को दोस्त ने बातों के जाल में फंसा लिया। उसे बेहोश कर नकली शादी की और फोटो खींच लिए। अब फोटो वायरल कर छात्रा की शादी तुड़वा दी और 40 लाख रुपए की मांग कर रहा है। पीडि़ता ने दोस्त और उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

नकली फोटो दिखाकर डराया

मुकदमे के अनुसार लोहामंडी के खातीपाड़ा का अभिषेक छात्रा के साथ इंटरमीडिएट में पढ़ता था। दोनों फोन पर बातचीत करते थे। आरोप है कि पांच अप्रैल को अभिषेक ने उसे अपने घर बुलाया था। नशीला पदार्थ मिलाकर उसे कोल्ड ¨ड्रक पिला दी थी। इसके वह बेहोश हो गई थी। होश आने पर अभिषेक ने उसे नकली शादी के फोटो दिखाकर डरा दिया था। इसके बाद उसे बहलाकर वह अपने साथ चेन्नई ले गया था। सात अप्रैल को चेन्नई पहुंचने के बाद उसने पिता को कॉल करके पूरी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि बहाने से आगरा आ जाओ। यह बोलो कि घरवाले शादी करा देंगे। यहां आने पर सब देख लेंगे। उसने ऐसा ही किया। आरोपी पीडि़ता को आगरा ले आया और उसे रास्ते में छोड़ दिया। घर आने के बाद उसने शादी का रजिस्ट्रेशन रद कराया। इसके बाद परिजन ने उसका दूसरे लड़के से रिश्ता तय कर दिया। आरोपी ने उसके पुराने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर शादी तुड़वा दी। अब 40 लाख रुपए मांग रहा है। पीडि़ता ने आरोपी अभिषेक और उसके माता -पिता के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

Posted By: Inextlive