'घूंघट में पार्षद, अरदब दे रहे पति-रिलेटिव' दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट में पब्लिश न्यूज पर लगातार लोगों की प्रतिक्रिया आयी। खासकर महिलाओं ने जमकर दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट की न्यूज की प्रशंसा की। वहीं बातचीत के दौरान महिला समाजसेवी से लेकर शिक्षाशास्त्रियों ने बेवाक टिप्पणी की। उन्होंने महिलाओं के पेपर पर हो रहे विकास पर एतराज जताते हुए फील्ड पर एक्टिव महिलाओं को टिकट देने पर जोर दिया। साथ ही समाज को अवेयर होने की बात कही।

महिलाओं में वास्तव में बहुत टैलेंट होता है। उनको प्रूफ करने का मौका नहीं दिया जाता। सरकार को ऐसा प्रयास करना चाहिए की जो एक्टिव महिलाएं हैं। उनको ही मौका दिया जाय।

सलोनी अग्रवाल, शिक्षिका, आर्य कन्या इंटर कॉलेज

विधायक, सांसद आदि क्षेत्र में महिला प्रतिनिधि एक्टिव हैं, पर वास्तव में प्रधानी व पार्षदी में रिलेटिव का हॉवी होना कहीं न कहीं महिलाओं की प्रगति में बाधा है। इसके लिए समाज को भी अवेयर होना होगा।

नाजिया नफीस, समाजसेवी

ग्राम प्रधान व सभासद के चुनाव में वहीं महिला प्रत्याशी को टिकट दिया जाय जो वास्तव में एक्टिव हैं, समाज को भी ऐसी महिला कंडिडेट को जीतना चाहिए जो खुद फील्ड पर हों चाहे वह किसी पार्टी या निर्दलीय हो।

डा। रमा सिंह, प्राचार्य, आर्य कन्या महाविद्यालय

अब समय आ गय है। सरकार को जो करना था, कर दिया। अब समाज को आगे आकर महिलाओं के अधिकार को देना होगा। तभी महिलाएं आगे आयेंगी और देश तेजी से विकास करेगा। जिताऊ कंडिडेट पर दांव लगाने वाली पार्टियों को भी फील्ट में एक्टिव महिलाओं को ही टिकट देना चाहिए।

डा। हेमलता श्रीवास्तव, पूर्व एचओडी सोसियोलॉजी, सीएमपी डिग्री कॉलेज

Posted By: Inextlive