-मोबाइल लूट के पीडि़त का केस दर्ज नहीं कर रहे थे क्षेत्र के दरोगा

PRAYAGRAJ: मोबाइल लूट का मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीडि़त दो महीने से थाने से लेकर क्षेत्र के दरोगा का चक्कर लगा रहा था। लेकिन उसका केस दर्ज नहीं किया जा रहा था। उसने भी मन ही मन मान लिया था कि उसकी मोबाइल अब मिलने से रही। लेकिन दो महीने मुकदमा भी दर्ज और आरोपी को जेल भी भेजा गया। यह सब संभव हुआ एडीजी की फटकार के बाद। मोबाइल लूट के आरोपी को गिरफ्तार न करने पर एडीजी ने क्षेत्र के दरोगा संतोष कुमार को सस्पेंड करने की चेतावनी दी तो दरोगा के होश उड़ गए। उसके बाद काम में तेजी दिखाते हुये मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

हत्या के मामले में पहुंचे थे एडीजी

गुरुवार को मांडा एरिया में हत्या के मामले में पहुंचे एडीजी जोन प्रेम प्रकाश से मोबाइल लूट के पीडि़त प्रमोद कुमार पुत्र प्रहलाद मौर्या ने मिलकर शिकायत की। उन्होंने एडीजी को बताया कि 12 अगस्त को शाम सात बजे बैकिंग सेंटर गेट के पास वह मोबाइल लेकर बैठा था। तभी राम शिरोमणि पाल पुत्र राज नारायण एक अज्ञात लड़के के साथ पल्सर बाइक से आये और मोबाइल लूटकर भाग गए। घटना की जानकारी क्षेत्र के दरोगा को दी गई। लेकिन न ही मुकदमा दर्ज हुआ और न ही आरोपी पकड़ा गया। मामले की जानकारी होने के बाद एडीजी ने बुलाकर दरोगा संतोष कुमार की जमकर क्लास ली। शाम तक मोबाइल लूटने वाले बदमाश को न पकड़ने पर सस्पेंड करने की चेतावनी दी। एडीजी की चेतावनी मिलते ही दरोगा जादूगर की तरह छड़ी हिलाते ही आरोपी राम शिरोमणि पाल को गिरफ्तार कर लिया।

हेड मोहर्रिर सस्पेंड

वहीं एडीजी ने थाना मांडा का निरीक्षण भी किया। रजिस्टर भी चे किया गया। डॉक्यूमेंट्स में खामियां मिलने के बाद हेड मोहर्रिर को सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही पूर्व सीओ को वॉर्निग दी गई।

दरोगा द्वारा पीडि़त का मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा था। न ही मोबाइल लूटने वाले को पकड़ने का प्रयास किया गया। सस्पेंड करने की चेतावनी दी गई तो शाम तक आरोपी पकड़ा गया।

-प्रेम प्रकाश,

एडीजी जोन

Posted By: Inextlive