इलाहाबाद विश्वविद्यालय के आईपीएस की रेडियो जर्नलिज्म एंड इंग्लिश कम्युनिकेशन की टीचर राशि का हुआ सलेक्शन इंटरनेशनल पुरस्कार की ज्यूरी के लिए देश से दो लोगों का हुआ है चयन।

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल स्टडीज में रेडियो जर्नर्लिज्म एंड इंग्लिश कम्युनिकेशन की टीचर राशी कुमार का सलेक्शन एसोसिएशन फार इंटरनेशनल ब्रांडकास्टिंग यानी एआईबी लंदन की ओर से वर्ष 2020 के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कार के चयनकर्ता में किया गया है। पुरस्कार देने वाले विजेताओं का चयन करने वाली ज्यूरी में दुनियाभर से 43 लोगों का चयन किया गया है। इसमें दो भारतीय है। राशि के अलावा प्रसार भारती के अपर महानिदेशक सुनील भारत से दूसरे चयनकर्ता हैं।

2017 में इसी पुरस्कार के एक कैटेगरी में खुद भी बनायी थी जगह

राशी कुमार ने 2017 में एआईबी के पुरस्कार के लिए प्रेजेंटर ऑफ द इयर (ऑडियो) कैटेगरी में जगह बनाई थी। लंदन की यह संस्था हर साल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारिता, टीवी, रेडियो, ऑडियो और डिजिटल प्रोडक्शन के क्षेत्र में पुरस्कार देती है। इसमें भाषा की कोई सीमा नहीं है। सिविल लाइंस की रहने वाली राशि के अनुसार ने बताया कि यह पूरे शहर के लिए सम्मान की बात है। रेडियो और शिक्षण के क्षेत्र में 24 साल से अधिक का अनुभव रखने वाली राशि कुमार ने कई प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किए है। 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें एक लाख रुपये का रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार प्रदान किया था। 1997 में अंग्रेजी प्रस्तोता के रूप में आकाशवाणी से अपना कॅरियर शुरू करने वाली राशि के नाम 1800 से अधिक लाइव रेडियो शो की मेजबानी का रिकॉर्ड है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में रेडियो जर्नलिज्म एंड इंग्लिश कम्युनिकेशन की शिक्षिका राशि दो प्राइवेट एफएम रेडियो चैनल की कार्यक्रम प्रमुख रह चुकी हैं।

Posted By: Inextlive