-कोरोना के स्रंकमण के डर से लोगों ने खुद को किया आइसोलेट

PRAYAGRAJ: कोरोना वायरस का भय कहें या समझदारी। लोगेों ने खुद को आइसोलेट करना शुरू कर दिया है। सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ कम हो जाना इसका जीता जागता सुबूत है। खासकर माल, पार्क, हाल आदि भीड भाड़ वाली जगहों पर लोगों का आना जाना कम हो रहा है। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट रिपोर्टर ने शुक्रवार को जायजा लिया तो ऐसी ही परिस्थितियां सामने आई।

टिकट खिड़की पर इक्का दुक्का

रिपोर्टर ने सबसे पहले हाथ्ी पार्क का रुख किया। यहां पर अक्सर खासी भीड़ टिकट खिड़की पर नजर आती है लेकिन शुक्रवार को नजारा कुछ और था। मौसम अच्छा होने के बावजूद इक्का दुक्का लोग ही पार्क में जा रहे थे। भारद्वाज पार्क का भी यही हाल था। यहां भी गिनती के लोग पार्क के भीतर मौजूद थे। चंद्रशेखर आजाद पार्क में भी मुट्ठीभर बच्चे झूलों पर दिखे। एक प्रकार से पूरा पार्क खाली पड़ा था। शहर के अन्य पार्को में भी यही हालात बने हुए हैं।

मॉल्स में जाने से बच रहे

शहर केबिग बाजार मॉल में भी शुक्रवार को दूसरे दिनों के मुकाबले कम भीड़ नजर आई। लोगों का कहना था कि मॉल में फिलहाल भीड़ से बचने के लिए संख्या कम हुई है। यही हाल विशाल मेगामार्ट, फैशन जोन, वी मार्ट, सिटी कार्ट आदि का भी रहा। मॉल के स्टाफ ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोग मॉल में आने से कतरा रहे हैं। अगले कुछ दिनों में स्थिति सामान्य हो सकती है।

डाउन हो गया मूवी बिजनेस

कोरोना वायरस के डर का असर मूवी बिजनेस पर भी पड़ा है। मनोरंजन कर अधिकारी अरविंद वर्मा बताते हैं कि शुक्रवार को भी कोई बड़ी मूवी रिलीज नही हुई है। अक्षय कुमार की एक बड़ी मूवी की रिलीज डेट भी टाल दी गई है। इसके चलते मूवी बिजनेस लगभग डाउन हो गया है। उन्होंने बताया कि शहर के सिंगल विंडो सहित तमाम मल्टी प्लेक्स में भी सीटें खाली जा रही हैं। लोग हॉल में मूवी देखने से कतराने लगे हैं।

यहां भी दिखा सन्नाटा

बताया गया कि आनंद भवन में भी आम दिनों की अपेक्षा कम लोग ही आ रहे हैं। प्लेनेटोरियम में भी लोगों की दिलचस्पी कोरोना वायरस के डर से कम हुई है। यहां के स्टाफ ने बताया कि दूसरे प्रदेशों से आने वाले टूरिस्ट्स की संख्या कम हो जाने से भीड़ में कमी आई है। खुसरोबाग में भी सुबह और शाम को छोड़कर दिन में आने वालों की संख्या काफी कम है।

Posted By: Inextlive