-वाहन 4 पर रजिस्ट्रेशन अपडेट ना होने से आ रही है प्रॉब्लम

PRAYAGRAJ: 'वाहन की डिटेल फिल करने के बाद अपडेट डिटेल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मांग रहा है। हम क्या करें, जबकि मेरा वाहन दो साल पुराना ही है। समझ में नहीं आ रहा कि कि क्या करूं?' दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट की मुहिम 'नंबर प्लेट नहीं, यह है वाहन की हाई सिक्योरिटी' के तह तमंगलवार को बड़ी संख्या में लोगों की कॉल आई। 35 से अधिक लोगों ने दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट रिपोर्टर के नंबर पर प्रॉब्लम्स का स्क्रीनशॉट भेज क्वैरी की। सभी सवालों का यथोचित जवाब दिया गया।

छह दिन का बचा है टाइम

सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य हो चुकी है। यह नियम 30 नवंबर के बाद से लागू हो जाएगा। ऐसे में वाहन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए सिर्फ छह दिन का समय बचा हुआ है। एक दिसंबर से आरटीओ वाहन संबंधी कोई काम नहीं करेगा। यही नहीं बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों का चालान भी हो सकता है। ऐसे में पब्लिक भी इसे लेकर जागरूक हो चुकी है। वह उन प्लेटफॉ‌र्म्स की तलाश कर रही है जहां उसे उसे अपनी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन मिल सके। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट की मुहिम से जुड़कर लोग खूब क्वैरी कर रहे हैं। जिन लोगों के सवाल ज्यादा टेक्निकल थे उसका जवाब एआरटीओ प्रशासन से पूछने के बाद लोगों को दिया गया।

कुछ ऐसी रही ही लोगों की क्वैरीज

सवाल 01

अभिनव गुप्ता: वाहन की पूरी डिटेल सही-सही डालने के बाद भी अपडेट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट लिखकर आ रहा है। मैंने आपको स्क्रीनशॉट भी भेजा है।

रिपोर्टर: गाड़ी ज्यादा पुरानी तो नहीं है

अभिनव गुप्ता: 7 जून 2012 की कार है।

(रिपोर्टर द्वारा एआरटीओ प्रशासन को स्क्रीनशॉट भेजकर प्रॉब्लम के बारे में पूछा गया कि वाहन 4 पर अपडेट ना होने की बात बताई गई। वाहन स्वामी को अपने आरसी पेपर लेकर जाना होगा। वहां डिटेल अपडेट हो जाएगी.)

सवाल 02

कार्तिक श्रीवास्तव: मेरी बाइक तीन साल पुरानी है। फिल करने पर अपडेट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट व्हीकल नंबर मांग रहा है ऐसे में क्या करूं?

रिपोर्टर: आपको आरटीओ जाकर अपनी डिटेल वाहन-4 पर अपडेट करानी होगी उसके बाद ही अप्लाई होगा।

सवाल 03

रामप्रसाद: 2018 की गाड़ी है। लेकिन फिर भी अपडेट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट फिल करने के बाद लास्ट में लिखकर स्क्रीन पर आ रहा है क्या करें?

रिपोर्टर: जो लिखकर आ रहा है उसकी स्क्रीनशॉट भेजें। कुछ देर बाद चेक करके बताया गया कि वाहन-4 पर कुछ डिटेल्स अपडेट नहीं हैं। इसके लिए आरटीओ ऑफिस आरसी लेकर जाना होगा।

सवाल 04

विष्णु कुमार शर्मा: मेरी बाइक में नंबर प्लेट लगी है। लेकिन कंफ्यूजन ये है कि यह हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट है या नहीं?

रिपोर्टर: नंबर प्लेट की फोटो क्लिक करके वॉट्सअप पर मांगी गई। चेक करके बताया गया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ही लगी है। इसकी पहचान बाई तरफ क्रोमी वेस्ट होलोग्राम बना हुआ होगा। नीले कलर में आईएनडी लिखा होगा। इसके साथ ही 12 डिजिट का नंबर लिखा होगा।

डिटेल फिल करने के बाद अगर काइंडली अपडेट डीटेल्स फ्रॉम योन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट लिखकर आता है तो इसका मतलब कि वाहन 4 पर डिटेल्स अपडेट नहीं है। इसके लिए आरसी लेकर आरटीओ आना होगा। इसके बाद ही अप्लाई हो पाएगा।

-डॉ। सियाराम वर्मा

एआरटीओ प्रशासन

Posted By: Inextlive